1st Bihar Published by: Updated Dec 02, 2019, 1:49:47 PM
- फ़ोटो
PATNA : युवा जदयू ने अपनी राज्य कार्यकारिणी का विस्तार किया है। पार्टी के युवा विंग के अध्यक्ष अभय कुशवाहा ने पटना में नये राज्य कार्यकारिणी सदस्यों की लिस्ट जारी की।
युवा जदयू अध्यक्ष ने इस मौके पर सभी प्रदेेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों के साथ बैठक की है। जिसमें युवा विंग के प्रदेश भर के पदाधिकारी पहुंचे हैं। चुनाव से पहले पार्टी युवा विंग को मजबूत करने की कवायद में जुटी है। इसी कड़ी में राज्य कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है।
युवा जदयू की नयी टीम में सदस्यों का लंबी-चौड़ी फौज को शामिल किया गया है। पार्टी के उपाध्यक्ष, महासचिव, संगठन सचिव और सचिव पदों पर नये सदस्यों की तैनाती की गयी है।