ब्रेकिंग
बिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहाबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीरजमीन मामले में पुलिस की 'सुपरफास्ट एक्शन' पर उठे सवाल ! चट केस फट से सुपरविजन और अरेस्टिंग के आदेश...अब DIG के पाले में गेंद, क्या करोडो़ं की जमीन पर नेता-अफसर की है नजर..? बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: किराए के मकान से निकलते ही मजदूर को सिर में मारी गोली, मौके पर मौतबिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहाबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीरजमीन मामले में पुलिस की 'सुपरफास्ट एक्शन' पर उठे सवाल ! चट केस फट से सुपरविजन और अरेस्टिंग के आदेश...अब DIG के पाले में गेंद, क्या करोडो़ं की जमीन पर नेता-अफसर की है नजर..? बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: किराए के मकान से निकलते ही मजदूर को सिर में मारी गोली, मौके पर मौत

JDU विधायक ने नीतीश को बताया PM मेटेरियल, गोपाल मंडल बोले.. मौका मिलेगा तो BJP को भी नहीं छोड़ेंगे

BHAGALPUR : अपने विवादित बयानों से लगातार सुर्खियों में बने रहने वाले जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल ने एक बार फिर सनसनीखेज बयान दिया है. गोपाल मंडल ने दावा किया है कि सीएम नीतीश

 JDU विधायक ने नीतीश को बताया PM मेटेरियल, गोपाल मंडल बोले.. मौका मिलेगा तो BJP को भी नहीं छोड़ेंगे
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR : अपने विवादित बयानों से लगातार सुर्खियों में बने रहने वाले जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल ने एक बार फिर सनसनीखेज बयान दिया है. गोपाल मंडल ने दावा किया है कि सीएम नीतीश पीएम मैटेरियल हैं और उनकी जगह बिहार के मुख्यमंत्री की बजाय दिल्ली में प्रधानमंत्री वाली कुर्सी है. गोपाल मंडल ने कहा है कि कांग्रेस आरजेडी जैसे दलों में टूट होना तय है. आरजेडी और कांग्रेस से टूटे हुए विधायक कभी भी बीजेपी में शामिल नहीं होंगे. ऐसे में जेडीयू की ताकत बढ़ेगी तो नीतीश कुमार दिल्ली में दावेदारी भी ठोकेंगे. 


गोपाल मंडल ने कहा है कि अगर हमें मौका मिला तो हम बीजेपी को भी नहीं छोड़ेंगे. गोपाल मंडल ने अपने अंदाज में कहा कि अगर हमारी ताकत बढ़ गई तो हम छड़प जाएंगे. इतना ही नहीं गोपाल मंडल ने एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान पर भी हमला बोला है. जेडीयू विधायक ने कहा है कि चिराग के संपत्ति की जांच होनी चाहिए. अगर चिराग की संपत्ति की जांच हुई तो उसमें गड़बड़ी सामने आ सकती है.




गोपाल मंडल ने कहा कि कांग्रेस में ही नहीं राजद में भी फूट होने वाला है. जेडीयू के बिना किसी का काम नहीं चलने वाला है. कांग्रेस और आरजेडी से टूटने वाले लोग भाजपा में नहीं जेडीयू में ही जायेंगे. गोपाल मंडल ने कहा कि कांग्रेस और आरजेडी के नेता टूटने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जैसा सीएम न आजतक बिहार में बना है और न ही आगे बनेगा. 

टैग्स