ब्रेकिंग
घर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा में

JDU से अलग होने के बाद पहली बार नीतीश से मिले कुशवाहा, NDA में वापसी पर दी बधाई; पार्टी में रहते सीएम के खिलाफ खोल दिया था मोर्चा

PATNA: जेडीयू से अलग होकर नई पार्टी बनाने के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की और नीतीश के एनडीए में वापसी करने पर शुभकामनाएं दी है। कुशवाहा ने

JDU से अलग होने के बाद पहली बार नीतीश से मिले कुशवाहा, NDA में वापसी पर दी बधाई; पार्टी में रहते सीएम के खिलाफ खोल दिया था मोर्चा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: जेडीयू से अलग होकर नई पार्टी बनाने के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की और नीतीश के एनडीए में वापसी करने पर शुभकामनाएं दी है। कुशवाहा ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ देकर उन्हें फिर से सीएम बनने पर बधाई दी। कुशवाहा के साथ उनकी पार्टी के कुछ नेता भी मौजूद थे।


दरअसल, जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष रहते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने आरजेडी से जेडीयू की डील के सवाल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और ललन सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। बीजेपी से नजदीकियां बढ़ने के बाद पार्टी ने कुशवाहा को दरकिनार कर दिया था और बाद में उन्होंने जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर अपनी अलग पार्टी बना ली थी।


उपेंद्र कुशवाहा और उनके गुट के नेताओं को यह कतई मंजूद नहीं था कि तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनें। सियासी गलियारे में जेडीयू के आरजेडी में विलय के कयास लगाए जा रहे थे। इसी बीच कुशवाहा ने तेजस्वी को सीएम बनाने की डील के सवाल पर जेडीयू को अलविदा कह दिया और अपनी नई पार्टी बनाई। कुशवाहा की पार्टी आरएलजेडी अब एनडीए का हिस्सा है।


बिहार में सियासत ने करवट ली और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिर से पाला बदलकर एनडीए में शामिल हो गए और आरजेडी सत्ता से बाहर हो गई। अब जब जेडीयू का गठबंधन आरजेडी और कांग्रेस से टूट चुका है और नीतीश बीजेपी के साथ आ गए हैं तो लंबे समय बाद कुशवाहा ने सीएम आवास जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की है और उनकी एनडीए में वापसी पर खुशी जताई है।