ब्रेकिंग
बिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मिली डिंपल यादव, 20 जुलाई के मार्च में युवाओं को शामिल होने की अपीलपुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्टबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मिली डिंपल यादव, 20 जुलाई के मार्च में युवाओं को शामिल होने की अपीलपुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट

JDU सासंद आरसीपी सिंह ने सदन में की बजट पर चर्चा , आलू-प्याज के लिए गांवों में स्टोरेज बनाने के लिए दिया धन्यवाद

DELHI : संसद में बजट पर चर्चा के दौरान जेडीयू ने सरकार की जमकर तारीफ की है। जेडीयू ने बजट को गांव का बजट बताते हुए कहा कि इससे किसानों को भरपूर लाभ मिलेगा। सांसद आरसीपी सिंह न

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

DELHI : संसद में बजट पर चर्चा के दौरान जेडीयू ने सरकार की जमकर तारीफ की है। जेडीयू ने बजट को गांव का बजट बताते हुए कहा कि इससे किसानों को भरपूर लाभ मिलेगा। सांसद आरसीपी सिंह ने कहा कि आलू-प्याज-टमाटर की कीमतों पर काबू करने के लिए सरकार ने जो गांव-गांव में स्टोरेज बनाने की जो योजना बनायी है वो काबिले तारीफ है।


जेडीयू सांसद आरसीपी सिंह ने कहा कि  बजट में जिस तरह महिलाओं के स्वास्थ्य पर ध्यान देते हुए उनका न्यूट्रीशन लेवल बढ़ाने के लिए सरकार ने 35000 करोड़ का बजट दिया है वो काबिले तारीफ है साथ ही उन्होनें कहा कि लड़कियों की शादी की उम्र में बढ़ोतरी कर भी बड़ा काम किया सरकार के इस कदम से बच्चियां अब ज्यादा पढ़-लिख कर समक्ष बन अपने पैरों पर खड़ी हो सकेंगी। महिला सशक्तिकरण के दिशा में ये बड़ा कदम है।


अर्थ गंगा प्रोजेक्ट लागू करने पर उन्होनें सरकार को बधाई देते हुए कहा कि बिहार में भी नीतीश कुमार की सरकार ने गंगा नदी पर बड़ा कदम उठाय़ा है। बिहार सरकार ने ज्ञान की धरती गया में  गंगा को पहुंचा रही है। वहीं उन्होनें रेलवे लाइन के किनारे की जमीन को सोलर उर्जा के  लिए इस्तेमाल किए जाने की योजना की भी जमकर तारीफ की साथ ही कहा कि बिहार में कई ऐसे वाटर बॉडीज है जहां सोलर प्लांट सिस्टम लगाया जा सकता है। उन्होनें कहा कि बिहार में जहां मछली पालन और मखाना की खेती होती है वहां सोलर प्लांट को डबल लेयर के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। 

टैग्स