ब्रेकिंग
पुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टपुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्ट

पोस्टर वॉर : JDU ने लालू फैमिली को ठग्स ऑफ बिहार बताया

PATNA : मंगलवार को आरजेडी की तरफ से नीतीश सरकार के खिलाफ दो पोस्टर जारी किए जाने के बाद जेडीयू ने नए पोस्टर से पलटवार किया है। जेडीयू की तरफ से राजधानी पटना में लालू फैमिली के

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : मंगलवार को आरजेडी की तरफ से नीतीश सरकार के खिलाफ दो पोस्टर जारी किए जाने के बाद जेडीयू ने नए पोस्टर से पलटवार किया है। जेडीयू की तरफ से राजधानी पटना में लालू फैमिली के खिलाफ नया पोस्टर लगाया गया है। इसमें पोस्टर में लालू परिवार को ठग ऑफ़ बिहार का नाम दिया गया है।


नया पोस्टर बिल्कुल बॉलीवुड अंदाज में है। जिसमें लालू यादव को सबसे ऊपर जगह दी गई है। पोस्टर में बताया गया है कि लारा फिल्म्स की तरफ से ठग्स ऑफ बिहार मूवी आ रही है। फ़िल्म रील की पट्टियों पर आरजेडी शासनकाल के हालात को दर्शाया गया है। साथ ही साथ "जरा याद करो वह कहानी पुरानी" का स्लोगन भी दिया गया है।


इससे पहले आरजेडी ने मंगलवार को नीतीश सरकार के खिलाफ जो पोस्टर जारी किया गया था। उसमें बिहार को 30 से छलनी दिखाया गया था। आरेजेडी के पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आराम से कुर्सी पर बैठा हुआ और बिहार को लहूलुहान दिखाया गया था।

टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता