ब्रेकिंग
अब गांव में लगेगा होल्डिंग टैक्स: बढ़ेगी ग्राम पंचायतों की आय, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला ड्यूटी के साथ पढ़ाई कर 30 सिपाही बने दारोगा, 8 महिला पुलिसकर्मियों ने भी रचा इतिहासबिहार के सरकारी स्कूल होंगे हाईटेक, स्मार्ट क्लास से ICT लैब तक की मिलेगी सुविधा; कैबिनेट ने दी बड़ी मंजूरीबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: राजगीर, रोहतास और कैमूर में बनेंगे ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, AAI के साथ MoU को मिली मंजूरीबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: STF के रिटायर्ड ASP का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सैनिक कक्षपालों के मानदेय में बढ़ोतरी, महिला सिपाहियों को मिलेंगे 1500 स्कूटरअब गांव में लगेगा होल्डिंग टैक्स: बढ़ेगी ग्राम पंचायतों की आय, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला ड्यूटी के साथ पढ़ाई कर 30 सिपाही बने दारोगा, 8 महिला पुलिसकर्मियों ने भी रचा इतिहासबिहार के सरकारी स्कूल होंगे हाईटेक, स्मार्ट क्लास से ICT लैब तक की मिलेगी सुविधा; कैबिनेट ने दी बड़ी मंजूरीबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: राजगीर, रोहतास और कैमूर में बनेंगे ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, AAI के साथ MoU को मिली मंजूरीबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: STF के रिटायर्ड ASP का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सैनिक कक्षपालों के मानदेय में बढ़ोतरी, महिला सिपाहियों को मिलेंगे 1500 स्कूटर

बिना शर्त जेडीयू में शामिल होने को तैयार हैं उपेंद्र कुशवाहा, वशिष्ठ नारायण सिंह का बड़ा दावा

PATNA : रविवार की रात नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा की मुलाकात के बाद जेडीयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने बड़ा दावा किया है. वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा है कि

बिना शर्त जेडीयू में शामिल होने को तैयार हैं उपेंद्र कुशवाहा, वशिष्ठ नारायण सिंह का बड़ा दावा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : रविवार की रात नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा की मुलाकात के बाद जेडीयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने बड़ा दावा किया है. वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा है कि उपेंद्र कुशवाहा बिना शर्त जेडीयू में शामिल होंगे. उन्होंने कहा है कि उपेंद्र कुशवाहा की कोई डिमांड नहीं है. दरअसल वशिष्ठ नारायण सिंह भी नीतीश-कुशवाहा मुलाकात के दौरान मौजूद थे.


क्या बोले वशिष्ठ नारायण सिंह
मीडिया से बात करते हुए वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि वे पूरी तरह आशान्वित हैं कि उपेंद्र कुशवाहा जेडीयू में अपनी पार्टी का विलय कर लेंगे. रविवार की शाम जब वे नीतीश कुमार से मिलने गये तो एकदम परिवार के सदस्य की तरह बातचीत की. वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा ने कोई डिमांड नहीं रखी है. जेडीयू में उन्हें पूरा सम्मान दिया जायेगा.


बिना शर्त जेडीयू में आयेंगे कुशवाहा
वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार की उपेंद्र कुशवाहा से बातचीत बहुत अच्छी रही. दोनों के बीच बातचीत में किसी ओर से कोई डिमांड नहीं रखी गयी. ये मिलन इस तरह का है जैसे परिवार के दो सदस्य आपस में मिल रहे हों. उन्हें उम्मीद है कि उपेंद्र कुशवाहा बिना शर्त और बिना किसी मांग के जेडीयू में शामिल होंगे.


उपेंद्र कुशवाहा को लेकर आशान्वित जेडीयू के नेता ने आज उनकी तारीफों के पुल भी बांधे. वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा सिर्फ लव-कुश समीकरण के नेता नहीं हैं. उनकी पकड समाज के सभी हिस्सों पर है. जेडीयू को उसका लाभ मिलेगा. वैसे भी उपेंद्र कुशवाहा जेडीयू के पुराने नेता रहे हैं. आपस में कुछ मतभेद होने के कारण उन्होंने दूसरा रास्ता पकड लिया लेकिन जेडीयू अभी भी उनके लिए अपना ही है. इस पार्टी के नेता रहे हैं इसलिए उनका सम्मान, उनकी प्रतिष्ठा वही रहेगी. 

टैग्स