ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीरBihar News : थाली में दिखी छिपकली... खाना खाते ही बिगड़ी 12 छात्राओं की तबीयत, स्कूल में मचा हड़कंपBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! अब रात में भी सदर अस्पतालों में होगी जांच, मरीजों को नहीं लगाना पड़ेगा चक्करBihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौजBihar Weather Alert: संभल जाइए! 15 जुलाई को बिहार के 4 जिलों में मूसलाधार बारिश, बिजली और तेज हवाओं का डबल अलर्टBihar News : बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीरBihar News : थाली में दिखी छिपकली... खाना खाते ही बिगड़ी 12 छात्राओं की तबीयत, स्कूल में मचा हड़कंपBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! अब रात में भी सदर अस्पतालों में होगी जांच, मरीजों को नहीं लगाना पड़ेगा चक्करBihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौजBihar Weather Alert: संभल जाइए! 15 जुलाई को बिहार के 4 जिलों में मूसलाधार बारिश, बिजली और तेज हवाओं का डबल अलर्ट

जेडीयू में बनी नॉर्थ-ईस्ट कार्यकारिणी परिषद की नई टीम, केसी त्यागी और संजय झा समेत 13 नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

PATNA : ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जनता दल यूनाइटेड को देशभर में मजबूत करने की तैयारी चल रही है. जदयू उत्तर-पूर्वी राज्यों में भी अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटी ह

जेडीयू में बनी नॉर्थ-ईस्ट कार्यकारिणी परिषद की नई टीम, केसी त्यागी और संजय झा समेत 13 नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जनता दल यूनाइटेड को देशभर में मजबूत करने की तैयारी चल रही है. जदयू उत्तर-पूर्वी राज्यों में भी अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटी हुई है. मंगलवार को पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने नॉर्थ-ईस्ट कार्यकारिणी परिषद का पुनर्गठन किया. ललन सिंह ने जनता दल यूनाइटेड के सीनियर लीडर एनएस लोथा को उत्तर-पूर्वी परिषद का संयोजक बनाया है.


मंगलवार को घोषित नॉर्थ-ईस्ट कार्यकारिणी परिषद की नई टीम में जनता दल यूनाइटेड के 13 नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. बताया जा रहा है कि 15 सितंबर से जदयू की नॉर्थ-ईस्ट कार्यकारिणी परिषद प्रभावी होगी. उत्तर-पूर्वी कार्यकारिणी परिषद में पार्टी के प्रधान महासचिव केसी त्यागी और राष्ट्रीय महासचिव संजय झा को शामिल किया गया है. जबकि जेडीयू के सीनियर लीडर एनएस लोथा को कार्यकारिणी परिषद का संयोजक बनाया गया है.


केसी त्यागी और संजय झा के अलावा नॉर्थ ईस्ट प्रभारी अफाक अहमद खान, रामप्रीत मंडल, अनिल हेगड़े, अरुणाचल प्रदेश के अध्यक्ष, नागालैंड के अध्यक्ष, मणिपुर के अध्यक्ष, त्रिपुरा के अध्यक्ष, मेघालय के अध्यक्ष, मिजोरम के अध्यक्ष और सिक्किम के अध्यक्ष को कार्यकारिणी परिषद में सदस्य बनाया गया है. गौरतलब हो कि 9 सितंबर को जनता दल यूनाइटेड की समीक्षा बैठक होगी. इस अहम बैठक में सभी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शामिल होने वाल हैं. 


जदयू के बिहार प्रदेश के अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के मुताबिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह संगठन की मजबूती और विस्तार को लेकर चर्चा करेंगे. पार्टी में अगर कहीं कोई कमी होगी तो उसे पूरा करने के प्रयास किए जाएंगे और अभियान को भी तेज किया जाएगा.