ब्रेकिंग
UCC को लेकर NDA में मचे घमासान पर RJD की पैनी नजर, नीतीश कुमार को दे दिया बड़ा ऑफरनशेड़ी बेटे की हैवानियत, पैसे देने से पिता ने किया इनकार तो कुदाल से हमला कर उतारा मौत के घाटUCC पर बिहार NDA में घमासान के बीच नीतीश के आवास पर JDU नेताओं का जुटान, 18 सितंबर की बैठक पर टिकी निगाहेंबंदरों के झुंड से बचने के लिए नदी में कूदा 11 साल का बच्चा, डूबने से मौत; परिवार में कोहरामबिहार में बाढ़ के बीच तेज हुई सियासत: तेजस्वी यादव के बाद राहुल गांधी ने भी जताई चिंता, कार्यकर्ताओं से की यह अपीलUCC को लेकर NDA में मचे घमासान पर RJD की पैनी नजर, नीतीश कुमार को दे दिया बड़ा ऑफरनशेड़ी बेटे की हैवानियत, पैसे देने से पिता ने किया इनकार तो कुदाल से हमला कर उतारा मौत के घाटUCC पर बिहार NDA में घमासान के बीच नीतीश के आवास पर JDU नेताओं का जुटान, 18 सितंबर की बैठक पर टिकी निगाहेंबंदरों के झुंड से बचने के लिए नदी में कूदा 11 साल का बच्चा, डूबने से मौत; परिवार में कोहरामबिहार में बाढ़ के बीच तेज हुई सियासत: तेजस्वी यादव के बाद राहुल गांधी ने भी जताई चिंता, कार्यकर्ताओं से की यह अपील

Bihar Crime News: नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या, गेंहू के खेत में शव मिलने से सनसनी

Bihar Crime News: शिवहर के तरियानी थाना क्षेत्र के मुंगराहा गांव में नाबालिग लड़की मुस्कान कुमारी का शव आम के बगीचे के पास मिला। मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: शिवहर के तरियानी थाना क्षेत्र के मुंगराहा गांव के आम के बगीचे के पास सोमवार को एक नाबालिग लड़की का शव बरामद होने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ सुशील कुमार, थाना अध्यक्ष विनय प्रसाद मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं।


मृतक लड़की की पहचान मुंगराहा वार्ड नंबर 4 निवासी स्वर्गीय नंदन पासवान की 14 वर्षीय पुत्री मुस्कान कुमारी के रूप में हुई है. मुस्कान 7 मार्च 2026 को दोपहर 12 बजे बगीचे में खेलने गई थी, जिसके बाद से वह लंगभग गायब थी। उसकी मां चंद्रमा देवी ने 10 मार्च 2026 को तरियानी थाना में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी. 


चंद्रमा देवी ने अपने आवेदन में बताया था कि उनकी बेटी मुस्कान कुमारी, तनु कुमारी, सविता कुमारी और राधा कुमारी 7 मार्च 2026 को दोपहर 12 बजे बगीचे में खेलने गई थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं. मुस्कान उन्होंने आशंका जताई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर लिया है. 


तरियानी पुलिस ने इस मामले में कांड दर्ज कर जांच शुरू की थी. इसी बीच आज सोमवार को मुस्कान कुमारी का शव का बरामद हुआ है. शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में तरह-तरह की बातें चल रही हैं. पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शिवहर भेज दिया है और जांच में जुट गई है.

रिपोर्ट- समीर कुमार झा, शिवहर

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता