ब्रेकिंग
चारा घोटाला केस में लालू यादव को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इनकार; हाईकोर्ट को जल्द सुनवाई का निर्देशबिहार में चल रहा कौन सा खेल? लोगों के बैंक खातों में लगातार आ रहे करोड़ों रुपये, साजिश है या तकनीकी फॉल्टबंटी यादव हत्याकांड में एक्शन: लापरवाही बरतने वाले तीन दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, तीन दिन में मांगा गया स्पष्टीकरणसीएम सम्राट चौधरी आज से लगाएंगे सहयोग शिविर, मुख्यमंत्री सचिवालय में सुनेंगे जनता की शिकायतें; समस्या का होगा ऑन द स्पॉट समाधानभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस की जांच हुई तेज, न्यायिक आयोग के सामने आज और कल सात और गवाहों की गवाही होगी दर्जचारा घोटाला केस में लालू यादव को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इनकार; हाईकोर्ट को जल्द सुनवाई का निर्देशबिहार में चल रहा कौन सा खेल? लोगों के बैंक खातों में लगातार आ रहे करोड़ों रुपये, साजिश है या तकनीकी फॉल्टबंटी यादव हत्याकांड में एक्शन: लापरवाही बरतने वाले तीन दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, तीन दिन में मांगा गया स्पष्टीकरणसीएम सम्राट चौधरी आज से लगाएंगे सहयोग शिविर, मुख्यमंत्री सचिवालय में सुनेंगे जनता की शिकायतें; समस्या का होगा ऑन द स्पॉट समाधानभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस की जांच हुई तेज, न्यायिक आयोग के सामने आज और कल सात और गवाहों की गवाही होगी दर्ज

JDU के सांगठनिक चुनाव के दौरान जमकर चली कुर्सियां, मारपीट में कई घायल

MADHEPURA: बड़ी खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां जेडीयू के सांगठनिक चुनाव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है। घटना मुरलीगंज के गोलबाजार स्थित भगत धर्मशाला की है। यहां नगर प्रखंड

JDU के सांगठनिक चुनाव के दौरान जमकर चली कुर्सियां, मारपीट में कई घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHEPURA: बड़ी खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां जेडीयू के सांगठनिक चुनाव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है। घटना मुरलीगंज के गोलबाजार स्थित भगत धर्मशाला की है। यहां नगर प्रखंड जदयू अध्यक्ष के लिए हो रहे वोटिंग के दौरान जमकर कुर्सियां चली हैं। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर मतदान में धांधली करने का आरोप लगाकर जमकर बवाल काटा। मारपीट की इस घटना में कई जेडीयू कार्यकर्ता घायल हुए हैं।


बताया जा रहा है कि बुधवार को जेडीयू के सांगठनिक चुनाव को लेकर मुरलीगंज में नगर प्रखंड अध्यक्ष के लिए वोटिंग चल रही थी। इसी दौरान मतदान के दौरान धांधली का आरोप लगाते हुए वर्तमान प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार और देव कृष्ण यादव के समर्थकों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर कुर्सियां चलीं। इस घटना के बाद मौके पर काफी देर तर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।


जानकारी के मुताबिर प्रखंड अध्यक्ष के लिए चल रहे वोटिंग के दौरान चुनाव प्रभारी राजीव यादव अपने समर्थकों को पुर्जा दे रहे थे। लाइन में दूसरे पक्ष देव कृष्ण यादव के समर्थक भी मौजूद थे। इसी दौरान देव कृष्ण यादव के समर्थक चुनाव में धांधली का आरोप लगाने लगे। जिससे राजीव यादव ने लात घूसों की बरसात कर दी और मारपीट करने लगे। वहीं निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष राजीव यादव ने मामले को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि इस तरह की कोई बात नहीं है। दूसरे गुट के लोग बैलट पेपर लेकर के भाग रहे थे और भागने के क्रम में सीढ़ी से गिरने के कारण चोट लगी है।

टैग्स