ब्रेकिंग
बिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहाबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीरजमीन मामले में पुलिस की 'सुपरफास्ट एक्शन' पर उठे सवाल ! चट केस फट से सुपरविजन और अरेस्टिंग के आदेश...अब DIG के पाले में गेंद, क्या करोडो़ं की जमीन पर नेता-अफसर की है नजर..? बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: किराए के मकान से निकलते ही मजदूर को सिर में मारी गोली, मौके पर मौतबिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहाबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीरजमीन मामले में पुलिस की 'सुपरफास्ट एक्शन' पर उठे सवाल ! चट केस फट से सुपरविजन और अरेस्टिंग के आदेश...अब DIG के पाले में गेंद, क्या करोडो़ं की जमीन पर नेता-अफसर की है नजर..? बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: किराए के मकान से निकलते ही मजदूर को सिर में मारी गोली, मौके पर मौत

JDU की नई कमिटी के पदाधिकारियों की पहली बैठक 18 जुलाई को, आरसीपी सिंह होंगे शामिल लेकिन नीतीश रहेंगे दूर

PATNA : जनता दल यूनाइटेड की प्रदेश कमेटी का गठन पिछले दिनों किया गया था. कमेटी गठित होने के बाद प्रदेश पदाधिकारियों की पहली बैठक 18 जुलाई को होने जा रही है. वर्चुअल मोड में हो

JDU की नई कमिटी के पदाधिकारियों की पहली बैठक 18 जुलाई को, आरसीपी सिंह होंगे शामिल लेकिन नीतीश रहेंगे दूर
First Bihar
2 मिनट

PATNA : जनता दल यूनाइटेड की प्रदेश कमेटी का गठन पिछले दिनों किया गया था. कमेटी गठित होने के बाद प्रदेश पदाधिकारियों की पहली बैठक 18 जुलाई को होने जा रही है. वर्चुअल मोड में होने वाली बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा करेंगे. बैठक को राष्ट्रीय अध्यक्ष सीपी सिंह भी संबोधित करेंगे. लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस बैठक में शामिल नहीं होंगे.


नई कमेटी के प्रदेश पदाधिकारियों की पहली बैठक 18 जुलाई की सुबह 11 बजे शुरू होगी. इसमें पार्टी के सभी प्रदेश उपाध्यक्ष महासचिव और सचिव के साथ-साथ कोषाध्यक्ष, प्रदेश के प्रवक्ता और प्रकोष्ठों के प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष शामिल होंगे. जूम एप के जरिए इस बैठक को आयोजित किया जाएगा. अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह इस बैठक में पटना से जुड़ेंगे या फिर दिल्ली से. लेकिन जेडीयू सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक में वह जरूर शामिल होंगे और इसकी अधिकारिक सूचना भी सभी पदाधिकारियों को दे दी गई है.


खास बात यह है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस बैठक में शामिल नहीं होंगे. प्रदेश कार्यालय की तरफ से जो सूचना पदाधिकारियों को दी गई है, उसमें कहीं भी नीतीश कुमार के नाम का जिक्र नहीं है. मतलब साफ है कि नीतीश प्रदेश कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित नहीं करेंगे.


जेडीयू के आधिकारिक सूत्रों की मानें तो प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक के संगठन से जुड़ा हुआ है. इसलिए नीतीश कुमार इसमें शामिल नहीं हो रहे हैं. लेकिन ऐसे कई मौके आए हैं, जब प्रदेश पदाधिकारियों को संगठन के मुद्दे पर नीतीश कुमार ने बैठक में शामिल होकर संबोधित किया है. ऐसे वक्त में जब कमेटी की पहली बैठक आयोजित की जा रही तो नीतीश  कुमार का शामिल ना होना सवाल खड़े कर सकता है.