Bihar Elections 2025: दांव पर कई दिजज्जों की साख, इन तीन सीटों पर सबसे बड़ा महादंगल ; जानिए कौन -कौन हैं मैदान में Indian Railways : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को दी चार नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात, विकास और आत्मनिर्भर भारत की ओर बड़ा कदम Bihar News: बिहार के यात्रियों के लिए रेलवे की विशेष व्यवस्था, अब दर्जनों ट्रेनों में मिलेगी यह महत्वपूर्ण सुविधा Bihar Election 2025: पहले चरण की बंपर वोटिंग के बाद BJP पर संकट! मोदी के करीबी मंत्री ने कर दिया क्लियर, कौन होगा CM? Bihar Election 2025 : बिहार चुनाव में बदल गया पहले फेज का वोटिंग परसेंटेज, ECI ने दिया नया डेटा; जानिए क्या है नया आकड़ा Bihar News: बिहार के इस स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़, रेलवे ने की होल्डिंग एरिया की व्यवस्था Bihar News: बिहार के मजदूर की मौत के बाद बवाल, पुलिस ने 5 लोगों को दबोचा Bihar Elections 2025 : दूसरे चरण में सीमांचल से शाहाबाद तक एनडीए की अग्निपरीक्षा, 26 सीटों पर पिछली बार एक भी जीत नहीं मिली थी Success Story: कौन हैं IPS अजय कुमार? जिन्हें डिप्टी CM ने डरपोक, कायर और निकम्मा कहा, जानिए पूरी कहानी Bihar Election 2025 : पटना जिले में प्रचार खर्च की रिपोर्ट, मोकामा की वीणा देवी सबसे आगे; दीघा की दिव्या गौतम सबसे पीछे
1st Bihar Published by: Updated Sat, 15 Oct 2022 06:55:21 PM IST
- फ़ोटो
PATNA: जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने प्रदेश कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस किया। मीडिया को संबोधित करते हुए उपेन्द्र कुशवाहा ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि भाजपा का पिछड़ा, अतिपिछड़ा चेहरा उनके कार्य को खुद उजागर करते हैं। देश के 45 केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में से मात्र एक में एससी, एक में एसटी एवं सात में ओबीसी वर्ग के वाईस चांसलर हैं। 1005 प्रोफेसरों में मात्र 69 एससी, 15 एसटी एवं 41 ओबीसी वर्ग के हैं। 2700 एसोसीएट प्रोफेसरों में मात्र 195 एससी, 63 एसटी एवं 132 ओबीसी तथा 8668 असिस्टेंट प्रोफेसरों में मात्र 1042 एससी, 490 एसटी एवं 1567 ओबीसी वर्ग के हैं।
उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने निर्णय लिया कि बगैर किसी परीक्षा या जांच के उच्च पदों पर विशेषज्ञता के आधार पर बहाली की जाएगी और 40 बहाली की जिसमें एक भी पिछड़ा वर्ग के नहीं हैं। इसी प्रकार यूजीसी ने बहाली की निर्धारित प्रक्रिया से अलग हटकर ‘‘प्रोफेसर आफ प्रैक्टिस’’ के पदनाम से सीधी बहाली बगैर एजुकेशनल सर्टिफिकेट के करने का निर्णय लिया है, जिनकी संख्या दस प्रतिशत तक हो सकती हैस यह सब कुछ पिछले दरवाजे से आरएसएस के लोगों को बहाल करने और ओबीसी, एससी एवं एसटी वर्ग के लोगों को रोकने, उनका अधिकार छीनने के लिए किया गया है।
कुशवाहा ने कहा कि भाजपा के लोग समाज में बंटवारा कर रहे हैं और उस बीच नीतीश जी क्या कर रहे हैं इसे बताने के लिए 16 अक्टूबर से वे सांसद चंदरेश्वर चंद्रवंशी एवं विधान पार्षद रामेश्वर कुशवाहा के साथ बक्सर, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल सहित पूरे प्रदेश की यात्रा पर निकल रहे हैं। इस दौरान सभी रात्री विश्राम गांवों में करेंगे और वहाँ चौपाल भी लगाएंगे। वहीं जनता दल (यू0) पटना महानगर के तत्वाधान में वर्ष-2022-2025 के लिए आज पाटलिपुत्र स्थित लोयला स्कूल के पास, पटना में सघन सदस्यता अभियान चलाया गया।
पटना महानगर द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान समारोह को संबोधित करते हुए जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह स0वि0प0 उपेन्द्र कुषवाहा ने कहा कि आज बिहार में निकाय चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के उपरान्त अतिपिछड़ों के आरक्षण के सवाल पर रोक लगायी गयी है। आप सभी को मालूम है कि बिहार में स्थानीय निकाय एवं पंचायत चुनाव में अतिपिछड़ा वर्गो के लिए वर्ष-2006-2007 से ही आरक्षण का प्रावधान है। जिसके आधार पर तीन-तीन चुनाव हो चुके है। तब तो भाजपा इस पर सवाल नही उठाती थी। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि भाजपा आरक्षण का घोर विरोधी है। वो चाहती है कि अतिपिछड़ों सहित अन्य वर्गो को प्राप्त आरक्षण समाप्त किया जाय।
उन्होंने कहा कि जनता दल (यू0) और इसके नेता नीतीश कुमार के रहते भाजपा के मनसूबे कामयाब नही हो सकती तथा आरक्षण समाप्त नही किया जा सकता। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव में जो तकनीकी सवाल खड़ा किया गया है राज्य सरकार उसे जल्द दूर कर अतिपिछड़ों के आरक्षण के आधार पर ही निकाय चुनाव करायेंगी। उपेंद्र कुशवाहा ने आम लोगों से आह्वान किया कि जदयू सभी वर्गो/धर्मो का प्रतिनिधित्व करती है। आप सभी लोग पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान में उत्साहपूर्वक भाग ले। इस अवसर पर अनेक पुरूष एवं महिलाओं को जदयू की सदस्य बनाया।
कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सह स0वि0प0 रवीन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार में ऐतिहासिक प्रगति हुई है। न्याय के साथ समावेशी विकास एवं सामाजिक सौहार्द कायम है। उन्होंने कहा कि भाजपा बिहार के विकास में बाधा उत्पन्न करना चाहती है। जिसे बिहार की जनता कामयाब नहीं होने देगी।
इस अवसर पार्टी के व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेष अध्यक्ष कमल नोपानी, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र नाथ, प्रदेष महासचिव मालती सिंह, प्रदेश सचिव प्रतिभा सिंह, महानगर अध्यक्ष रवीन्द्र पटेल, कोषाध्यक्ष चंदन पटेल, प्रखंड अध्यक्ष अरूण कुमार सिंह सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने जनता दल (यू0) की सदस्यता ग्रहण किया।
