ब्रेकिंग
पटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलापटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टला

विधायक जी को न कुर्सी मिली न पगड़ी, नाराज MLA ने राज्यपाल के सामने ही ड्रामा कर दिया, MP साहब भी भड़के

BHAGALPUR: भागलपुर में आज बिहार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी(BAU) के दीक्षांत समारोह में बड़ा ड्रामा हो गया. दीक्षांत समारोह में JDU के विधायक गोपाल मंडल जमकर भड़क गये. भरी सभा में उन्हो

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर में आज बिहार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी(BAU) के दीक्षांत समारोह में बड़ा ड्रामा हो गया. दीक्षांत समारोह में JDU के विधायक गोपाल मंडल जमकर भड़क गये. भरी सभा में उन्होंने कुलपति की जमकर क्लास लगा दी. विधायक जी इस बात से नाराज थे कि उन्हें न पगड़ी मिली और ना ही कुर्सी. राज्यपाल के सामने ही विधायक जी ने कहा कि यूनवर्सिटी के कुलपति ने उनका नहीं बल्कि सारे जनप्रितिनिधियों का अपमान किया है.

मंच पर नहीं मिली विधायक जी को जगह

बिहार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में बिहार के राज्यपाल फागू चौहान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे. समारोह में स्थानीय सांसद और विधायकों को भी बुलाया गया था. लेकिन उन्हें मंच पर जगह नहीं दी गयी थी. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मंच के नीचे विधायकों और सांसदों को बैठने की जगह दी थी. इसी बात पर बखेड़ा खड़ा हो गया.

विधायक जी बोले-हमें बुलाकर अपमानित क्यों किया

यूनिवर्सटी की व्यवस्था से नाराज विधायक गोपाल मंडल ने कुलपति की जमकर क्लास लगायी. उन्होंने कहा कि कुलपति उनसे जूनियर हैं और वे मंच पर बैठेंगे. विधायक गोपाल मंडल बोले हम लोग बड़े उत्साह से आए थे कि राज्यपाल और कृषि मंत्री के साथ मंच पर बैठेंगे और उनका भाषण सुनेंगे. रास्ते में रोड जाम होने की वजह से हम थोड़ा लेट हो गए लेकिन फिर भी भाग कर समारोह में पहुंते. मंच पर पहुंचे तो देखे कि हमारे लिए कुर्सी ही नहीं लगी है. मैं तुरंत कुलपति से मिला और उनसे कहा कि आपने हमें आमंत्रित किया है तो ये आपका काम है कि मुझे मंच पर जगह मिले.”

पगड़ी नहीं मिलने पर भी बिफरे विधायक

विधायक गोपाल मंडल ने कहा “ जिस तरह से राज्यपाल, कृषि मंत्री और दूसरे लोगों को पगड़ी पहनाकर बिठाया है, क्या मुझे उसे तरह से पगड़ी पहनाकर नहीं बिठा सकते थे? क्या मंच पर दो-तीन कुर्सियां और नहीं लग सकती थी? हमें यहां कोई पूछने वाला नहीं था. अगर व्यवस्था नहीं थी तो आमंत्रित क्यों किया?“

विधायक जी बोले हमसे जूनियर हैं VC

नाराज विधायक जी ने कुलपति की जमकर क्लास लगायी. उन्होंने कहा कि अगर वीसी पढे लिखे हैं तो विधायकों को भी समाज और परिस्थिति ने बहुत पढ़ाया लिखाया है. ऐसे में कुलपति किसी विधायक से बहुत जूनियर हैं. 

MP साहब भी कुलपति पर भड़के

विधायक गोपाल मंडल के साथ ही सांसद अजय मंडल ने भी मंच पर जगह नहीं मिलने पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी प्रशासन को इसकी जानकारी होनी चाहिये कि MP-MLA को किसी समारोह में कहां जगह दी जानी चाहिये. बिहार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी को प्रोटोकॉल की जानकारी होनी चाहिये.


टैग्स