ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

जेडीयू के दो सीटिंग सांसदों के टिकट कटे, पार्टी ने 16 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया, 11 पिछड़े-अति पिछड़ों को मौका

PATNA : जेडीयू ने लोकसभा चुनाव में अपने 16 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया. पार्टी ने अपने दो सीटिंग सांसदों का टिक

जेडीयू के दो सीटिंग सांसदों के टिकट कटे, पार्टी ने 16 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया, 11 पिछड़े-अति पिछड़ों को मौका
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : जेडीयू ने लोकसभा चुनाव में अपने 16 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया. पार्टी ने अपने दो सीटिंग सांसदों का टिकट काट दिया है. सीतामढी से सुनील कुमार पिंटू और सिवान से कविता सिंह बेटिकट कर दी गयी हैं. जेडीयू के 16 उम्मीदवारों में 5 अति पिछड़े, 6 पिछड़े, 3 सवर्ण, एक दलित और एक मुसलमान शामिल हैं.

जेडीयू कार्यालय में आय़ोजित प्रेस कांफ्रेंस में आज पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने उम्मीदवारों के नाम का एलान किया. देखिये किस सीट से किसे टिकट मिला है.

वाल्मिकीनगर- सुनील कुमार

शिवहर-लवली आनंद

सीतामढ़ी-देवेश चंद्र ठाकुर

झंझारपुर-रामप्रीत मंडल

सुपौल-दिलेश्वर कामत

कटिहार-दुलालचंद

पूर्णिया-संतोष कुशवाहा

मधेपुरा-दिनेश चंद्र यादव

गोपालगंज-आलोक कुमार सुमन

सिवान-विजयलक्ष्मी कुशवाहा

भागलपुर-अजय कुमार मंडल

बांका-गिरधारी यादव

मुंगेर-राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह

नालंदा-कौशलेंद्र कुमार

जहानाबाद-चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी

किशनगंज-मुजाहिद आलम उर्फ मास्टर मुजाहिद


बीजेपी से बात कर सूची बनायी

प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव संजय झा ने बताया कि बीजेपी से बात चीत कर जेडीयू ने उम्मीदवारों की सूची जारी की है. संजय झा ने कहा कि भाजपा भी आज अपने उम्मीदवारों का नाम जारी करेगी. दोनों पार्टियों ने आपस में बात कर पूरी सूची तैयार की है. 

वहीं, जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि एनडीए एकजुट है. सीटों के बंटवारे से लेकर उम्मीदवारों के चयन में कहीं कोई विवाद नहीं हुआ. दूसरी ओर जो महागठबंधन है उसमें सिर फुटव्वल की स्थिति है. कोई सिंबल लेकर भाग रहा है तो कोई सीट बंटवारे के लिए  गिड़गिड़ा रहा है. इससे साफ है कि एनडीए बिहार में 40 की 40 सीट जीतने वाली है.