ब्रेकिंग
श्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीBIHAR NEWS: थाने में आवेदन लिखने के नाम पर पैसे की वसूली, शिकारपुर थाने का वीडियो वायरलपटना सिटी के लापता डेकोरेटर कारोबारी का शव नरैना नदी से बरामद, परिजनों के बीच मचा कोहराम श्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीBIHAR NEWS: थाने में आवेदन लिखने के नाम पर पैसे की वसूली, शिकारपुर थाने का वीडियो वायरलपटना सिटी के लापता डेकोरेटर कारोबारी का शव नरैना नदी से बरामद, परिजनों के बीच मचा कोहराम

चिराग के बिना नीतीश नहीं बढ़ पाएंगे आगे, पलटवार पर LJP ने JDU का आभार जताया

PATNA: जेडीयू महासचिव केसी त्यागी के बयान के बाद एलजेपी ने पलटवार किया है. एलजेपी से गठबंधन नहीं होने के बयान का एलजेपी ने स्वागत किया है. एलजेपी के प्रवक्ता अशरफ अंसारी ने कह

चिराग के बिना नीतीश नहीं बढ़ पाएंगे आगे, पलटवार पर LJP ने JDU का आभार जताया
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: जेडीयू महासचिव केसी त्यागी के बयान के बाद एलजेपी ने पलटवार किया है. एलजेपी से गठबंधन नहीं होने के बयान का एलजेपी ने स्वागत किया है. एलजेपी के प्रवक्ता अशरफ अंसारी ने कहा कि जनता को यह बताकर की LJP JDU का गठबंधन कभी नहीं रहा है यह पार्टी के उपर केसी त्यागी ने बड़ा उपकार किया हैं. बिहार को पहले स्थान पर ले जाने के लिए योजना में चिराग पासवान के साथ जो रहेगा लोजपा उकसे साथ रहेगी. बिहार1st बिहारी 1st से किसी भी क़ीमत पर लोजपा पीछे नहीं हटेगी. लोजपा प्रवक्ता ने कहा की जो चिराग़ की सोच के साथ नहीं वह बिहार को कभी आगे ले नहीं जा सकता है. 

केसी त्यागी ने खोला मोर्चा

जेडीयू महासचिव केसी त्यागी ने का कि चिराग पासवान को इस तरह के भद्दा मजाक नहीं करना चाहिए. इस तरह के बयानों से उनको बचना चाहिए. अगर वह खुद को एनडीए का हिस्सा मानते हैं तो उनको नीतीश कुमार के खिलाफ बयानबाजी नहीं करनी चाहिए. बिहार में तो हमारा गठबंधन बीजेपी के साथ है, लेकिन से कोई गठबंधन नहीं है. त्यागी ने कहा कि जहां तक मांझी का सवाल है तो मांझी को पहले भी एनडीए का हिस्सा रह चुके हैं. फिर वह एनडीए में आए हैं तो इससे पार्टी और मजबूत होगी. 

चिराग ने उठाया था सवाल

कुछ दिन पहले ही चिराग पासवान ने नीतीश कुमार के पत्र लिखा था. जिसमें दलित और महादलितों के वादे को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया था. परिवार में हत्या के बाद दलितों को नौकरी देने को सिर्फ चुनावी मुद्दा बताया था. जिसके बाद जेडीयू के नेता भड़के हुए हैं.