ब्रेकिंग
बिहार के लाल ने किया कमाल: राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम, 7वीं बुल्सआई ओपन में जीते दो स्वर्ण पदकबिहार में खौफनाक वारदात: शौच के लिए घर से निकले युवक का खून से लथपथ मिला शव, बेरहमी से हत्या की आशंकाबिहार के इस 'नगर परिषद' में करोड़ों का खेल...DM की जांच में EO की पकड़ी गई चाल, कार्रवाई वाली फाइल 'सरकार' के पास....पुलिस विभाग में फेरबदल: SSP ने 39 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, कई थानों को मिले नए अधिकारीबिहार में बाढ़ का खौफनाक मंजर! सड़क पार करते वक्त 10 साल की मासूम तेज बहाव में बही, चंद सेकंड में हुआ दर्दनाक हादसाबिहार के लाल ने किया कमाल: राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम, 7वीं बुल्सआई ओपन में जीते दो स्वर्ण पदकबिहार में खौफनाक वारदात: शौच के लिए घर से निकले युवक का खून से लथपथ मिला शव, बेरहमी से हत्या की आशंकाबिहार के इस 'नगर परिषद' में करोड़ों का खेल...DM की जांच में EO की पकड़ी गई चाल, कार्रवाई वाली फाइल 'सरकार' के पास....पुलिस विभाग में फेरबदल: SSP ने 39 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, कई थानों को मिले नए अधिकारीबिहार में बाढ़ का खौफनाक मंजर! सड़क पार करते वक्त 10 साल की मासूम तेज बहाव में बही, चंद सेकंड में हुआ दर्दनाक हादसा

जेडीयू का होगा आरजेडी में विलय, विजय सिन्हा का ललन सिंह पर हमला

PATNA: बिहार में बीजेपी और जेडीयू के बीच सियासी खींचतान लगातार जारी है। इसी बीच अब बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर बड़ा हमला बो

जेडीयू का होगा आरजेडी में विलय, विजय सिन्हा का ललन सिंह पर हमला
First Bihar
2 मिनट

PATNA: बिहार में बीजेपी और जेडीयू के बीच सियासी खींचतान लगातार जारी है। इसी बीच अब बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर बड़ा हमला बोला है। सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी की निंदा की है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के लिए बहुरूपिया, डुप्लीकेट जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि आंत के दांत गिनने वाले क्षेत्रीय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की आतुरता और उनका बड़बोलापन जल्द ही जेडीयू का आरजेडी में विलय कराएगा। 




ललन सिंह ने जो आरएसएस को लेकर बयानबाजी की थी, विजय सिन्हा ने उसका भी जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि आरएसएस ने राष्ट्र प्रथम के भाव से रचनात्मक भूमिका निभाई है। सिन्हा ने पूछा कि मोकामा क्षेत्र के उद्योगविहीन होने और बाढ़ अनुमंडल को अब तक जिला नहीं बनाने पर कहा कि इसके लिए दोषी ललन सिंह हैं। 




विजय सिन्हा ने कहा कि बाढ़ साल 1912 में अनुमंडल बना था। उस दौर के अनुमंडल आज प्रमंडल बन गए, लेकिन ‘बड़े भाई’ और ‘छोटे भाई’ की उपेक्षापूर्ण नीति ने इसे अब तक जिला नहीं बनने दिया। उन्होंने कहा कि ये दुख की बात है कि बाढ़ को अब तक जिला नहीं बनाया जा सका और मोकामा आगे बढ़ने की बजाय पिछड़ता चला गया। 

टैग्स