1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 27, 2024, 9:24:08 AM
- फ़ोटो
NALANDA : बिहार के नालंदा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दो लोगों को 'जय भीम' का नारा लगाने से परहेज करना महंगा पड़ गया। इन दोनों को दबंगों ने पिट -पीटकर अधमरा कर दिया है। इसके बाद पुरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। आस- पास के लोग भी इसको लेकर तरह -तरह की चर्चा कर रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, परबलपुर थाना क्षेत्र के बमपुर गांव में जय भीम नही बोलने पर दो लोगों के साथ मारपीट कर अधमरा कर दिया। जिसके बाद दोनों जख़्मी को परबलपुर अस्पताल में इलाज के बाद सदर अस्पताल लाया गया है। जख्मी युवक की पहचान हर्ष कुमार और सोनू कुमार के रूप में हुई है। फिलहाल इन दोनों का इलाज जारी है।
वहीं, घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि गांव के ही लोगों द्वारा दोनो के साथ मारपीट कर अधमरा कर खेत में फेंक दिया। जब सोनू को होश आया तो घर पहुचा इसके बाद खोजबीन किया गया तो हर्ष बेहोशी की हालत में मिला। जिसे इलाज के लिए परवलपुर ले जाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए दोनों को सदर अस्पताल लाया गया है।
उधर, जख़्मी सोनू कुमार ने बताया कि हमदोनो बाइक से घर लौट रहे थे उसी दौरान आधा दर्जन लोगों ने घेर लिया और बोला जय भीम बोलो तो हम दोनों ने हैप्पी होली बोला इसके लाठी डंडे और लोहे के रॉड से पिट पिट कर अधमरा कर दिया। परिवार बालो का कहना है घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो पुलिस द्वारा भी हमलोगों के साथ दुर्व्यवहार किया गया है।