ब्रेकिंग
बिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहाबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीरजमीन मामले में पुलिस की 'सुपरफास्ट एक्शन' पर उठे सवाल ! चट केस फट से सुपरविजन और अरेस्टिंग के आदेश...अब DIG के पाले में गेंद, क्या करोडो़ं की जमीन पर नेता-अफसर की है नजर..? बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: किराए के मकान से निकलते ही मजदूर को सिर में मारी गोली, मौके पर मौतबिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहाबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीरजमीन मामले में पुलिस की 'सुपरफास्ट एक्शन' पर उठे सवाल ! चट केस फट से सुपरविजन और अरेस्टिंग के आदेश...अब DIG के पाले में गेंद, क्या करोडो़ं की जमीन पर नेता-अफसर की है नजर..? बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: किराए के मकान से निकलते ही मजदूर को सिर में मारी गोली, मौके पर मौत

जवाबदेही से भागते हैं तेजस्वी, कुशवाहा बोले.. केवल बयानबाजी से नहीं चलती है राजनीति

BETTIAH : बिहार दौरे पर निकले जनता दल यूनाइटेड संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आज बेतिया पहुंचे हैं. बेतिया में आज वह पार्टी के नेताओं से मुलाकात करेंगे और कई कार्यक्र

 जवाबदेही से भागते हैं तेजस्वी, कुशवाहा बोले.. केवल बयानबाजी से नहीं चलती है राजनीति
First Bihar
2 मिनट

BETTIAH : बिहार दौरे पर निकले जनता दल यूनाइटेड संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आज बेतिया पहुंचे हैं. बेतिया में आज वह पार्टी के नेताओं से मुलाकात करेंगे और कई कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद अपने अगले पड़ाव के लिए रवाना हो जाएंगे. उपेंद्र कुशवाहा ने बेतिया पहुंचने पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के ऊपर हमला बोला है. कुशवाहा ने कहा है कि तेजस्वी यादव राजनीति को केवल बयानबाजी समझते हैं. बयानबाजी के अलावे तेजस्वी जवाबदेही नहीं लेना चाहते और यही वजह है कि अब तक के तेजस्वी की पहचान गंभीर राजनेताओं में नहीं हो रही.


जनता दल यूनाइटेड संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने नेता प्रतिपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि 'तेजस्वी यादव दिन में सपना देख रहे हैं. तेजस्वी कह रहे हैं कि वह सरकार में आने वाले हैं. बिहार में नीतीश की सरकार गिरने वाली है. लगता है वह दिन में ही सपना देखने लगे हैं. तेजस्वी का काम करने का जो तौर तरीखा है, वह सही नहीं है. तेजस्वी सिर्फ स्टेटमेंट देते हैं.'


इतना ही नहीं उपेंद्र कुशवाहा ने ये तो ये भी भविष्यवाणी कर दी कि 'तेजस्वी यादव आज ही नहीं भविष्य में भी मुख्यमंत्री नहीं बन सकते हैं. बिहार में नीतीश कुमार समावेशी विकास करते हैं. नीतीश कुमार ने हर एक समाज के लिए सोचते हैं. बिहार में माइनॉरिटी समाज के लोगों को भी बरगलाने की कोशिश की गई है. बिहार चुनाव में भी यह साफ़ हो गया है. सीएम नीतीश बिहार में अल्संख्यकों के लिए हमेशा से खड़े रहे हैं. अल्पसंख्यकों के लिए जहां सरकार को खड़ा होना चाहिए था, उन्होंने अपने नेताओं की आलोचना झेल कर भी माइनॉरिटी समाज के लोगों की मदद की.'

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Alok

FirstBihar संवाददाता