ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमला

जावेद अख्तर ने PM मोदी को बताया फासीवादी, कहा- ऐसे लोगों के सिर पर नहीं होते हैं सींग

DELHI: मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने पीएम मोदी की जमकर आलोचना की है. जावेद अख्तर अक्सर मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ खड़े रहते हैं. इस बार पीएम पर हमला बोलते हुए जावेद

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

DELHI: मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने पीएम मोदी की जमकर आलोचना की है. जावेद अख्तर अक्सर मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ खड़े रहते हैं. इस बार पीएम पर हमला बोलते हुए जावेद अख्तर ने नरेंद्र मोदी को फासीवादी बताया है. एक इंटरव्यू में नरेंद्र मोदी पर अपनी भड़ास निकालते हुए उन्होंने पीएम मोदी को फासीवादी करार दिया है.


इंटरव्यू में जब जावेद अख्तर से सवाल पूछा गया कि क्या भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फासीवादी है? इस पर उन्होंने कहा कि बेशक पीएम मोदी फासीवादी हैं. उन्होंने कहा कि मेरा मतलब है कि फासीवादी लोगों के सिर पर सींग थोड़े न होते हैं. फासीवाद एक विचार है. एक ऐसा विचार जिसमें लोग अपने आपको किसी समुदाय से श्रेष्ठ समझते हैं और अपनी सारी परेशानियों की जड़ उन दूसरे समुदाय के लोगों को मानते हैं. जब आप एक खास समुदाय के लोगों से नफरत करने लगते हैं, आप फासीवादी हो जाते हैं. 


वहीं जब डायरेक्टर महेश भट्ट से मीडिया ने पूछा कि क्या भारत देश वाकई इस्लामोफोबिक है जैसा कि दुनिया भर के मुस्लिमों द्वारा ऐसा कहा जा रहा है ? इस पर महेश भट्ट ने कहा कि मुझे लगता है कि इस्लामोफोबिया 9/11 हमलों के बाद काफी तेज हुआ है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि ये फोबिया कहीं ना कहीं निर्मित भी किया गया है क्योंकि ऐसा तो नहीं है कि देश में कोई आम इंसान मुस्लिमों से इतना डरता है. हम सभी लंबे समय से साथ रह रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि लगातार कोशिशें की जा रही हैं कि लोगों में मुस्लिमों को लेकर डर बैठाया जा सके, मुसलमानों से नफरत करना ही बीजेपी की लाइफलाइन है.

टैग्स