ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पत्नी का मोबाइल रात में बता रहा था बिजी, क्वॉरेंटाइन सेंटर से भाग युवक ने काट डाला हाथ

DESK: पत्नी का मोबाइल रात में बिजी बता रहा था. पहले से ही पत्नी के चरित्र पर शक कर रहे पति को गुस्सा आ गया. वह क्वॉरेंटाइन सेंटर से भागकर घर पहुंचा और पत्नी का धारदार हथियार स

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: पत्नी का मोबाइल रात में बिजी बता रहा था. पहले से ही पत्नी के चरित्र पर शक कर रहे पति को गुस्सा आ गया. वह क्वॉरेंटाइन सेंटर से भागकर घर पहुंचा और पत्नी का धारदार हथियार से हाथ काट डाला. यह घटना छत्तीसगढ़ के जशपुर की है. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है

महिला को कराया गया भर्ती

हाथ कटने के बाद महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने उससे अंबिकापुर के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बागीचा क्षेत्र के कोरहापेटना का रहने वाला ललित कमाने के लिए ओडिसा गया था. लॉकडाउन में वह आया तो उससे क्वॉरेंटाइन कर दिया गया. वह कई दिनों से क्वॉरेंटाइन सेंटर रह रहा था.

पत्नी का मोबाइल था बिजी

घटना की रात उसने पत्नी को कॉल किया तो उसका नंबर बिजी बता रहा था. जिसके बाद वह कई बार कॉल किया, लेकिन नंबर बिजी ही बता रहा था. गुस्से में वह क्वॉरेंटाइन सेंटर से किसी तरह से भाग निकला और घर पहुंच गया. घर पहुंते ही पत्नी की पिटाई शुरू कर दिया और पूछने लगा कि वह किससे बात कर रही थी. गुस्से में उसने कुल्हाड़ी उठाया और पत्नी का हाथ काट डाला. महिला की आवाज सुन आसपास के लोग पहुंचे तो पुलिस को सूचना दी. बता दें कि बाहर से आने वाले लोगों को क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा जा रहा है. आरोपी शख्स भी यही पर था, लेकिन वह क्वॉरेंटाइन सेंटर के स्टाफ को चकमा देकर फरार हो गया. 

टैग्स