ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

जनता दरबार के बाहर युवती ने खाया जहर, मुख्यमंत्री से आईं थी गुहार लगाने

PATNA: प्रत्येक सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता दरबार में फरियादियों से मिलते है उनकी शिकायतें सुनते है और संबंधित विभाग के अधिकारियों को मामले को देखे जाने का निर्देश

जनता दरबार के बाहर युवती ने खाया जहर, मुख्यमंत्री से आईं थी गुहार लगाने
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: प्रत्येक सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता दरबार में फरियादियों से मिलते है उनकी शिकायतें सुनते है और संबंधित विभाग के अधिकारियों को मामले को देखे जाने का निर्देश देते हैं। आज भी मुख्यमंत्री की जनता दरबार में फरियादी अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने कई लोगों की समस्याएं भी सुनी। जनता दरबार खत्म होते ही देर शाम एक युवती ने जहर खाकर सुसाइड करने की कोशिश की। फिलहाल पीएमसीएच में उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 


युवती ने जहर जनता दरबार के बाहर खाया लिया और आत्महत्या की कोशिश की। इस बात की सूचना मिलते ही अफरा-तफरी मच गयी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को पीएमसीएच में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 


बताया जाता है कि युवती पटना के नौबतपुर की रहने वाली है। युवती का नाम सोनाली देवी है। उसका आरोप यह था कि उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। आरोपी अभी जेल में बंद हैं लेकिन जेल में रहकर वह केस वापस लेने की धमकी लगातार दे रहा था। 


इसी बात से परेशान होकर उसने सुसाइड करने की कोशिश आज जनता दरबार के बाहर की। पीएमसीएच में उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। इस बात की सूचना पुलिस ने परिजनों को दे दी। जिसके बाद परिजन पीएमसीएच पहुंचे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।