ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

पेड़ से लटका मिला युवक का शव : परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

JAMUI : जमुई में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पर

पेड़ से लटका मिला युवक का शव : परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI : जमुई में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस घटना की सभी बिन्दुओं की जांच में जुटी है।


घटना जमुई के बटिया थानाक्षेत्र के चिहराघाट की है। जहां बबुल के पेड़ से एक युवक का लटका हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। बताया जाता है कि युवक रविवार से ही गायब था और आज उसकी लाश मिली है। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को पेड़ से उतारा और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


घटना के संबंध में मृतक के परिजनों और उसके पिता ने भी हत्या की आशंका जतायी है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। मृतक की पहचान नैयाडीह पंचायत के बरियारपुर निवासी बलदेव यादव के 30 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार यादव के रूप में हुई है। मृतक के पिता बलदेव यादव ने बताया कि रविवार की शाम 4:00 बजे उनका बेटा अचानक गायब हो गया था। जिसकी खोजबीन की गई लेकिन उसका पता नहीं चल सका। 


लोगों ने बताया कि गोतिया से झगड़ा हुआ था। बलदेव यादव ने अपने बेटे के गायब होने की सूचना तक पुलिस को नहीं दी थी। अब उन्हें इस बात का शक है कि उनकी बेटे की हत्या कर दी गयी है। घटना के बारे में बटिया थाना अध्यक्ष नीतू कुमारी ने बताया कि परिजनों के द्वारा अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता