ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

जमुई में मर्डर, गला रेतकर महिला की हत्या

JAMUI : जमुई के मलयपुर थाना इलाके के बस्ती गांव में अपराधियों ने वृद्दा की गला रेतकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान जागों मंडल की 80 साल की पत्नी बसंती देवी के रुप में की गई है. बताया जा रह

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

JAMUI : जमुई के मलयपुर थाना इलाके के बस्ती गांव में अपराधियों ने वृद्दा की गला रेतकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान जागों मंडल की 80 साल की पत्नी बसंती देवी के रुप में की गई है. 

बताया जा रहा है कि वृद्ध दंपत्ती अपने बेटे से अलग घर के बगल में बथान में झोपड़ी बनाकर रहते थे. मृतका के पति को दिखाई और सुनाई कम देता है. ग्रामीणों ने बताया कि गुरूवार की रात बसंती  देवी और पति जागो मंडल  बथान पर झोपड़ी में ही थे.  हत्या के दौरान जागो मंडल पत्नी के बगल वाले खटिया  पर ही सो रचे थे पर उन्हें कुछ भी पता नहीं चला. 

शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी.   सूचना मिलते ही मलयपुर थाना अध्यक्ष दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेजा गया है. वहीं अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है.  थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता