ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट

Bihar Board Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। इंटर का रिजल्ट 21 से 25 मार्च और मैट्रिक का रिजल्ट 27 से 31 मार्च 2026 के बीच जारी होने की संभावना है।

Bihar Board Result 2026
जल्द जारी होंगे मैट्रिक-इंटर के रिजल्ट
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Board Result 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) के लाखों छात्र इन दिनों अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर जगह बस एक ही सवाल पूछा जा रहा है कि बिहार बोर्ड का रिजल्ट कब आएगा? अगर आपने इस साल 12वीं (इंटरमीडिएट) या 10वीं (मैट्रिक) की परीक्षा दी है, तो आपके लिए राहत भरी खबर है। 


बोर्ड जल्द ही नतीजे जारी करने की तैयारी में जुटा हुआ है और रिजल्ट की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। बिहार बोर्ड हमेशा से देश के अन्य बोर्डों की तुलना में सबसे पहले परिणाम जारी करने के लिए जाना जाता है। इस साल भी बोर्ड उसी रिकॉर्ड को बनाए रखने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है।


बोर्ड से जुड़े सूत्रों और मौजूदा तैयारियों के आधार पर रिजल्ट की संभावित तारीखें सामने आई हैं। इसके अनुसार इंटरमीडिएट (12वीं) का रिजल्ट 21 मार्च से 25 मार्च 2026 के बीच किसी भी दिन जारी किया जा सकता है। वहीं मैट्रिक (10वीं) के छात्रों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है और उनके नतीजे 27 मार्च से 31 मार्च 2026 के बीच घोषित होने की संभावना है।


इस साल 12वीं की परीक्षाएं 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा समाप्त होते ही बोर्ड ने कॉपियों के मूल्यांकन का काम शुरू कर दिया था। कॉपियों की जांच प्रक्रिया 27 फरवरी 2026 से तेज गति से जारी है और बोर्ड का लक्ष्य 10 मार्च तक मूल्यांकन कार्य पूरा करने का है।


बोर्ड पहले ही बहुविकल्पीय प्रश्नों की आंसर-की जारी कर चुका है। कॉपियों की जांच पूरी होने के बाद सबसे अहम प्रक्रिया टॉपर वेरिफिकेशन की होती है। इसमें संभावित टॉपर्स को बुलाकर उनका इंटरव्यू लिया जाता है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी या धांधली की संभावना खत्म हो सके। यदि यह प्रक्रिया तय समय से पहले पूरी हो जाती है, तो रिजल्ट 25 मार्च से पहले भी जारी किया जा सकता है।


पिछले कई वर्षों से बिहार बोर्ड देश में सबसे पहले बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने का रिकॉर्ड बनाए हुए है। सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य राज्य बोर्डों की तुलना में बीएसईबी हमेशा आगे रहा है। पिछले साल बिहार बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट 25 मार्च को दोपहर 1:15 बजे जारी किया था। इस बार भी बोर्ड उसी तेजी से काम कर रहा है। रिजल्ट के साथ ही बीएसईबी इंटर टॉपर 2026 की सूची भी जारी की जाएगी, जिस पर पूरे राज्य के छात्रों और अभिभावकों की नजरें टिकी हुई हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता