ब्रेकिंग
भोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोप

बिहार : जमीन विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, एएसआई समेत तीन जवान घायल

KISHANGANJ : बिहार के किशनगंज जिले में जमीन विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया. इस हमले में होमगार्ड के तीन जवान समेत एएसाई दिनेश कुमार बुरी तरह घायल हो गए है

बिहार : जमीन विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, एएसआई समेत तीन जवान घायल
First Bihar
2 मिनट

KISHANGANJ : बिहार के किशनगंज जिले में जमीन विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया. इस हमले में होमगार्ड के तीन जवान समेत एएसाई दिनेश कुमार बुरी तरह घायल हो गए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती करा दिया गया है. 


घटना जिले के टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र अंतर्गत झाला पंचायत स्थित अररिया-टेढ़ागाछ मार्ग पर कलियागंज टेढ़ागाछ सीमा के पास हुई. मिली जानकारी के अनुसार, जमीन विवाद को लेकर एक पक्ष के द्वारा टेढ़ागाछ थाना और अंचलाधिकारी टेढ़ागाछ को आवेदन दिया गया था. आवेदन के आधार पर जांच करने पुलिस पहुंची जिसका नेतृत्व एसआई दिनेश कुमार कर रहे थे. तहकीकात के क्रम में दोनों पक्षों को थाना आकर मामले की निष्पादन की बात एएसआई कर रहे थे. 


इसी बीच एक पक्ष की ओर से पुलिस टीम पर लाठी डंडे से हमला कर दिया गया. हमलावरों ने पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी. हमले की जानकारी चालक ने वरीय अधिकारियों दी. सूचना मिलते ही किशनगंज एसडीपीओ अनवर जावेद पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. घटनास्थल पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था. SDPO ने स्थिति का जायजा लिया और स्थिति को अपने नियंत्रण में किया.


पुलिस ने घटनास्थल से चार बाइक जब्त किया है. टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष तरुण कुमार तरुणेश ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर लिया गया है जिसमें दस नामजद अभियुक्त और तीस अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे की तफ्तीश जारी है. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Shabnam Khan

FirstBihar संवाददाता