ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में नगर निगम की लापरवाही से खुला मेनहोल बना जानलेवा, नाले में गिरा बच्चा पहली उड़ान बनी आखिरी सफर, सऊदी नौकरी पर निकले युवक ने फ्लाइट में दम तोड़ा, विदेश में नौकरी का सपना रह गया अधूरा जमुई में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल से 24 सिलेंडर बम बरामद भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, महिला की मौत, 6 की हालत गंभीर Patna News: पटना एयरपोर्ट के लिए जारी हुआ नया आदेश, उल्लंघन किया तो होगी कड़ी कार्रवाई बेगूसराय में टला बड़ा हादसा: चलती ट्रेन के इंजन में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचायी अपनी जान गांधी सेतु पर ट्रक और पिलर के बीच फंसा बाइक सवार, ट्रैफिक पुलिस ने किया रेस्क्यू AI in election: AI की चालबाज़ी से उलझे बिहार के वोटर! फर्जी कॉल्स-Deepfake से फैला भ्रम, अब चुनाव आयोग कसेगा शिकंजा! प्यार के लिए लड़का बना लड़की, अब पति किन्नर से शादी की जिद पर अड़ा Bihar politics : तेजस्वी ने किया 'महिला संवाद' पर हमला, जदयू का पलटवार...क्या महिलाओं की तरक्की से डरते हैं नेता प्रतिपक्ष?

जमीन विवाद में दो गुटों के बीच गोलीबारी, छत पर टहल रही महिला को लगी गोली, हालत नाजुक

1st Bihar Published by: HARERAM DAS Updated Sun, 28 Apr 2024 08:18:00 PM IST

जमीन विवाद में दो गुटों के बीच गोलीबारी, छत पर टहल रही महिला को लगी गोली, हालत नाजुक

BEGUSARAI: सरकार के लाख कोशिशों के बावजूद बिहार में जमीन का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। जमीन के एक टूकड़े को पाने के लिए लोग एक दूसरे के जान के दुश्मन बन गये हैं। ताजा मामला बेगूसराय का है जहां जमीन के विवाद को लेकर दो गुटों के बीच गोलीबारी की गयी। इस दौरान एक महिला जो छत पर टहल रही थी उसे गोली लग गयी।


 वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। आनन फानन में महिला को पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से भी डॉक्टरों ने महिला को पटना रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन महिला पटना ले गये जहां वो जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रही है। 


घटना साहेबपुर कमाल थाना चौकी गांव की की है। गोली लगने से घायल महिला की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के चौकी गांव वार्ड 2 निवासी संतोष ठाकुर का 26 वर्षीय पत्नी कंचन देवी के रुप में हुई। बताया जाता है कि 10 वर्षों से चल रहे हैं जमीनी विवाद को लेकर फायरिंग की घटना हुई है। शनिवार की मध्य रात्रि में पास में ही शादी समारोह का आयोजन था और सभी लोग शादी में शामिल होने गए थे । 


इस बीच एक पक्ष के लोगों ने घर को सुनसान देख विवादित जमीन पर बने झोपड़ी में आग लगा दी। शादी समारोह से लौटते ही आगजनी को देख लोग आगबबूला हो गये। जिससे जमीन का विवाद चल रहा था उससे पूछताछ करने गये तब इसी बात को लेकर एक दूसरे के बीच कहासुनी हो गयी। बात इतनी बढ़ गयी कि फायरिंग शुरू हो गई, फायरिंग के दौरान पड़ोस में रहने वाली महिला को गोली लग गई। 


 साहेब कमाल थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मृत्युंजय झा एवं सिकंदर यादव  के बीच जमीनी विवाद को लेकर पुराने विवाद चल रहा है। किसी ने सिकंदर यादव के घर में आग लगा दिया। जिसके बाद दोनों के बीच तनाव की स्थिति बन गई और रात में एक गुट के लोगों ने दूसरे गुटों के घर पर हमला बोल दिया और फायरिंग के दौरान पड़ोसी महिला छत पर टहल रही थी उसी वक्त फायरिंग में गोली लगने से घायल हो गई । 


जख्मी महिला को इलाज़ के लिए सदर अस्पताल भेजा जहां से उसे रेफर पता कर दिया है।  इस मामले को लेकर किसी पक्ष की ओर से आवेदन नहीं दिया गया है आवेदन मिलते ही दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी । फिलहाल तनाव की स्थिति को देखते हुए थाने की पुलिस विधि व्यवस्था कायम रखने के लिए मुस्तैद है जबकि इलाजरत महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है।