ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमला

जामिया में प्रदर्शन के दौरान घायल शादाब अस्पताल से डिस्चार्ज, गोपाल की फायरिंग में हुआ था घायल

DELHI : जामिया में प्रदर्शन के दौरान गुरुवार को गोपाल की तरफ से फायरिंग में घायल हुए छात्र शादाब फारुख को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। दिल्ली एम्स के जयप्रकाश नारायण अपैक्स ट्

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

DELHI : जामिया में प्रदर्शन के दौरान गुरुवार को गोपाल की तरफ से फायरिंग में घायल हुए छात्र शादाब फारुख को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। दिल्ली एम्स के जयप्रकाश नारायण अपैक्स ट्रॉमा सेंटर में शराब का इलाज चल रहा था फिलहाल वह ठीक है और उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।


बता दें कि  शादाब फारुक सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। गुरुवार को जामिया स्टूडेंट्स ग्रुप सीएए और एनआरसी के विरोध में मार्च निकालने की तैयारी में था, तभी गोपाल नाम के युवक ने जामिया यूनिवर्सिटी के पास फायरिंग की। गोली लगने से शादाब फारूक जख्मी हो गए। उन्हें एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था।


शादाब फारुक एमए मास कम्युनिकेशन में दूसरे सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहे हैं। ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान जामिया ड्रामा क्लब (थियेटर) के भी सदस्य रहे हैं। शादाब के बारे में उनके दोस्तों ने बताया- वह पढ़ाई-लिखाई से ताल्लुक रखने वाले स्टूडेंट हैं। उनकी इमेज खुशमिजाज और नेकदिल इंसान के तौर पर है। अपने दोस्तों में वह मददगार के तौर पर भी पहचाने जाते हैं।शादाब एक अच्छे सिंगर तो हैं ही, उन्हें एक्टिंग का भी शौक है। कैंपस में उनकी पहचान ग्रेट वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में है। वह पेंटिंग के अलावा फोटोग्राफी का भी शौक रखते हैं।


टैग्स