ब्रेकिंग
वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी✦वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी

जल्द शुरू हो सकता है बस का परिचालन, परिवहन सचिव ने कहा- एक दो दिन में लिया जायेगा डिसीजन

PATNA : बिहार में कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर 16 अगस्त तक लॉकडाउन को लागू किया गया है. इस दौरान बसों के परिचालन पर भी रोक लगा दी गई है. बस सेवा को फिर से बहाल करने को लेकर

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार में कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर 16 अगस्त तक लॉकडाउन को लागू किया गया है. इस दौरान बसों के परिचालन पर भी रोक लगा दी गई है. बस सेवा को फिर से बहाल करने को लेकर सरकार विचार कर रही है. प्रमंडलीय आयुक्त और परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि एक दो दिन में बस परिचालन को लेकर डिसीजन लिया जायेगा.


प्रमंडलीय आयुक्त और परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने गुरुवार को बताया कि परिस्थिति को देखते हुए एक-दो दिनों में सिटी और अंतरजिला बसों के परिचालन पर निर्णय लिया जाएगा. राज्य में बसों को छोड़कर सभी परिवहन सेवाएं चालू हैं. इसलिए हो सकता है कि सरकार बस सेवा को भी कुछ नियमों के साथ फिर से शुरू कर सकती है.


राजधानी पटना में पूरी सख्ती के साथ लॉकडाउन के नियमों लागू किया गया है. बुधवार को केरल से प्रवासियों को लेकर आई बस प्रशासन द्वारा जब्त कर ली गई. कमिश्नर संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि परिचालन पर रोक के बाद भी बसों के चलने की शिकायतें मिल रही हैं. प्रवासियों को लेकर कुछ बसें आ-जा रही हैं. शिकायतों की जांच के लिए अनुमंडलाधिकारी को निर्देश दिया गया है. दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी.


अनुमंडल पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने बताया कि अबतक चार बसों को जब्त किया गया है. एक एफआईआर भी दर्ज की गई है. मीठापुर बस स्टैंड में बसों के आवागमन पर रोक लगाने को बैरिकेडिग की तैयारी की जा रही है.

टैग्स