ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमला

जासूसी के आरोप में नौसेना के 11 कर्मचारी समेत 13 गिरफ्तार, हनी ट्रैप के जाल में फंसकर पाक के लिए करते थे जानकारी लीक

DELHI: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में नौसेना के 11 कर्मचारी समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सभी पर आरोप है सभी पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों के हनीट्रैप के जाल म

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DELHI:  पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में नौसेना के 11 कर्मचारी समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सभी पर आरोप है सभी पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों के हनीट्रैप के जाल में फंसकर, सोशल मीडिया के जरिए नौसेना की खुफिया जानकारी लीक करते थे.

सभी अलग-अलग जगहों पर करते हैं काम

गिरफ्तार कर्मचारी मुंबई, कर्नाटक के कारवार और विशाखापट्टनम समेत नौसेना के अलग-अलग बेस पर तैनात थे. इस कार्रवाई को आंध्र प्रदेश पुलिस, नेवी इंटेलीजेंस और सेंट्रल इंटेलीजेंस एजेंसियों की संयुक्त टीम ने की है.

खुलासा होते ही बढ़ती गई संख्या

बताया जा रहा है कि पहले 7 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया. जिसके बाद खुलासा होते गया और गिरफ्तार लोगों की संख्या 13 तक पहुंच गई. बताया जा रहा है कि संदिग्ध संपर्कों के शक के कारण बड़ी संख्या में अधिकारियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल भी खंगाले जा रहे हैं. इस खुलासे के बाद स्मार्टफोन पर रोक लगा दी गई है. अचानक लगाई गई इस रोक की वजह से कर्मचारियों को अपने परिवार से संपर्क करना और निजी इस्तेमाल के लिए डिजिटल सेवाओं के इस्तेमाल में परेशानी आ रही है.

टैग्स