ब्रेकिंग
पति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहींपति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं

जैसे तैसे बची नीतीश की इज्जत, नाथनगर में जीते जदयू के लक्ष्मीनारायण मंडल, राजद ने लगाया धांधली का आरोप

PATNA : बिहार में विधानसभा की पांच सीटों पर हुए उप चुनाव में जैसे तैसे नीतीश की इज्जत बची. नाथनगर सीट से जदयू उम्मीदवार लक्ष्मीकांत मंडल को 4963 वोट से विजयी घोषित किया गया है

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में विधानसभा की पांच सीटों पर हुए उप चुनाव में जैसे तैसे नीतीश की इज्जत बची. नाथनगर सीट से जदयू उम्मीदवार लक्ष्मीकांत मंडल को 4963 वोट से विजयी घोषित किया गया है. उन्होंने राजद की राबिया खातून को 4963 वोट से हराया. हालांकि राजद ने काउंटिंग में धांधली कर जदयू उम्मीदवार की जीत घोषित करने का आरोप लगाया है.

आखिर तक हुआ कड़ा मुकाबला
नाथनगर सीट पर आखिर तक कडा मुकाबला हुआ. कभी जदयू के लक्ष्मीकांत मंडल आगे होते रहे तो कभी राजद की राबिया खातून. आखिरकार जदयू के लक्ष्मीकांत मंडल को विजयी घोषित किया गया. उन्हें 4963 वोटों से विजयी घोषित किया गया है.


राजद ने लगाया धांधली का आरोप
उधर, नाथनगर सीट पर हुए उप चुनाव की मतगणना को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने नीतीश कुमार पर बडा आरोप लगाया है. राजद ने कहा है कि नीतीश कुमार अपने अधिकारियों की मदद से चुनाव परिणाम को बदलवाने की साजिश रचा. जबकि वहां राजद की उम्मीदवार चुनाव जीत चुकी थी. राजद ने कहा है कि समस्तीपुर में लोकसभा क्षेत्र की काउंटिंग पूरी हो गयी लेकिन नाथनगर विधानसभा क्षेत्र की गिनती शाम तक होती रही. पार्टी को खबर मिली कि नीतीश कुमार ने भागलपुर के DM और SDO पर चुनाव परिणाम में हेरफेर के लिए दबाव बनाया. राजद की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि लोकसभा चुनाव के दौरान जिस तरह से प्रशासन पर दबाव बनाकर नीतीश ने अपने पक्ष में परिणाम निकलवाया उसी तरीके से नाथनगर में DM, SP, SDO समेत दूसरे अधिकारियों पर दबाव बनाया गया. नीतीश कुमार ने जमकर सत्ता का दुरूपयोग किया और इसलिए नाथनगर का चुनाव परिणाम घोषित करने में काफी देर की गयी.