ब्रेकिंग
डबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन डबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन

भयानक हादसा : ट्रक और वैन की जोरदार भिड़ंत में 6 की मौत, पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां ट्रक और वैन की जोरदार भिड़ंत में 6 लोगों की मौत हो गई है. इस भयानक एक्सीडेंट में 5 अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. सभी घा

भयानक हादसा : ट्रक और वैन की जोरदार भिड़ंत में 6 की मौत, पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी
First Bihar
3 मिनट

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां ट्रक और वैन की जोरदार भिड़ंत में 6 लोगों की मौत हो गई है. इस भयानक एक्सीडेंट में 5 अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है. 


घटना जयपुर के चाकसू में NH-12 निमोडिया मोड़ पर हुई. मिली जानकारी के अनुसार, एक ईको वैन बेकाबू होकर ट्रक में जा घुसी. भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर ही 6 लोगों की मौत हो गई. मारे गए सभी लोग वैन में सवार थे. इनमें वैन ड्राइवर भी शामिल है. बाकी घायल पांच लोग बारां जिले के कवाई थाना क्षेत्र के गौरधनपुरा नयापुरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो रीट की परीक्षा देने सीकर जा रहे थे. वैन में करीब 11 लोग सवार थे. इनका महात्मा गांधी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है.


इस हादसे में जख्मी एक परीक्षार्थी की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे जयपुर रेफर किया गया है. बाकी दो घायलों का चाकसू हॉस्पिटल में और दो का महात्मा गांधी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. मृतकों की पहचान छबड़ा बारां निवासी नरेंद्र, गोरधनपुरा कवाई सालपुरा बारां निवासी अनिल, बारां निवासी भगवान नागर, हनुमंत खेर मुसी गुजरान बारां निवासी हेमराज बैरवा और बारां निवासी जोरावर सिंह के बेटे राम प्रताप के रूप में की गई है. 


इधर मृतकों में बड़ोद बारां निवासी विष्णु नागर, कसमपुरा अटरू बारां निवासी तेजराज उर्फ राजेंद्र मेघवाल, गोवर्धनपुर सालपुरा बारां निवासी सत्यनारायण, हनुमंत खेरी गुजरान निवासी वेद प्रकाश, गोवर्धनपुर कवाई सालपुरा निवासी सुरेश और गोवर्धनपुर कवाई सालपुरा के ही दिलीप मेहता के रूप में की गई है. 


हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर मॉर्च्युरी में रखवा दिया है. पुलिस घटना की जांच कर रही है. इस हादसे के बाद से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है. 

टैग्स