ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, डायल 112 के जवानों ने भागकर बचाई जान; 18 लोगों पर केस दर्ज बिहार में जीविका योजना से बदली महिलाओं की जिंदगी, 57 हजार करोड़ का मिला ऋण Bihar Politics: ‘नीतीश कुमार का विकास शहरों तक ही सीमित’ चचरी पुल के उद्घाटन के मौके पर बोले मुकेश सहनी Bihar Politics: ‘नीतीश कुमार का विकास शहरों तक ही सीमित’ चचरी पुल के उद्घाटन के मौके पर बोले मुकेश सहनी Kishtwar Cloudburst: किश्तवाड़ में बादल फटने से अबतक 33 की मौत, 100 से अधिक लोग घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Kishtwar Cloudburst: किश्तवाड़ में बादल फटने से अबतक 33 की मौत, 100 से अधिक लोग घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Bihar News: दरभंगा एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, नाइट लैंडिंग नहीं होने से बढ़ी परेशानी Bihar News: दरभंगा एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, नाइट लैंडिंग नहीं होने से बढ़ी परेशानी अपने प्रिय मित्र सतीश कौशिक की याद में Anupam Kher ने शुरू किया यह नेक काम, अब विश्व भर में हो रही सराहना Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग को बताया BJP की B टीम, दो वोटर आईडी को लेकर खूब बरसे

जयमाला के बाद फरार हुआ दूल्हा तो लड़की वालों ने बारातियों को बनाया बंधक, फिर दूल्हे के भाई को करनी पड़ी दुल्हन से शादी

1st Bihar Published by: Updated Sat, 26 Nov 2022 03:18:00 PM IST

जयमाला के बाद फरार हुआ दूल्हा तो लड़की वालों ने बारातियों को बनाया बंधक, फिर दूल्हे के भाई को करनी पड़ी दुल्हन से शादी

- फ़ोटो

VAISHALI: बिहार के वैशाली जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां शादी में जयमाला के बाद दूल्हा फरार हो गया। दूल्हे की इस हरकत से गुस्साए दुल्हन पक्ष के लोगों ने लड़के वालों को बंधक बना लिया। इसके बाद घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चला। अंत में इस शादी के लिए ऐसी डील हुई जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दूल्हे पक्ष के लोगों को बचाने के लिए दुल्हन से दूल्हे के चचेरे भाई की शादी करा दी गई। 




मामला महुआ नगर परिषद के शेरपुरा छतवारा पंचायत का है। यहां पूरे धूमधाम से पहले बारात लाई गई। दूल्हे और दुल्हन का जयमाला भी हो गया लेकिन दुल्हन को देखते ही दूल्हा मौके से भाग निकला। जब लड़की वालों को घटना की सूचना मिली तो वे आग बबूला हो उठे। उन्होंने बारातियों को बंधक बना लिया और दूल्हे को बुलाने को कहा। दूल्हा तो नहीं आया लेकिन बाद में शादी के लिए अजीबोगरीब डील हो गई। 




बंधक बने बारातियों को छुड़ाने के लिए दूल्हे के चचेरे भाई की शादी दुल्हन से करा दी गई। माधौल पंचायत के भुवनेश्वर सिंह का बेटा विजय कुमार बारात लेकर महुआ नगर परिषद के शेरपुर छतवारा पहुंचा था। लेकिन उसके फरार होने के बाद उसके चचेरे भाई और उस दुल्हन की शादी करा दी गई। तब जाकर ये मामला शांत हुआ।