ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

जेल में कैदी की संदिग्ध मौत, आक्रोशित लोगों ने किया जमकर हंगामा

NALANDA: बड़ी पहाड़ी शराब कांड के एक आरोपी की बिहारशरीफ मंडल कारा में संदिग्ध परिस्थिति में रविवार को मौत हो गई। मृतक की पहचान बड़ी पहाड़ी मोहल्ला निवासी स्व. देव पासवान के 35 वर्

जेल में कैदी की संदिग्ध मौत, आक्रोशित लोगों ने किया जमकर हंगामा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: बड़ी पहाड़ी शराब कांड के एक आरोपी की बिहारशरीफ मंडल कारा में संदिग्ध परिस्थिति में रविवार को मौत हो गई। मृतक की पहचान बड़ी पहाड़ी मोहल्ला निवासी स्व. देव पासवान के 35 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार उर्फ बोकरा के रूप में हुई है जो पिछले 30 महीनों से जेल में बंद था। 


जेल सूत्रों की माने तो मंडल कारा के बाथरूम में बंदी ने फांसी लगा लिया था। हालांकि जेल प्रशासन ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। मंडल कारा में तैनात जवानों ने बताया कि जितेंद्र कुमार उर्फ बोकरा अचानक मंडल कारा में बेहोश होकर गिर गया था। जिसके बाद एम्बुलेंस से उसे सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। 


बंदी की मौत किस कारण से हुई यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार किया जा रहा जिससे घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा। शव को को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेजा गया है। इस घटना को लेकर परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया और मामले की जांच की मांग की। परिजनों के हंगामे को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल मंगवाया गया। फिलहाल पुलिस आक्रोशित लोगों को शांत कराने में जुटी है। इस मामले में वरीय अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।  

टैग्स