ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूत

IT कंपनी के शौचालय में फैली ज़हरीली गैस, 1 की मौत, 3 बीमार

NOIDA: नोएडा के एक आईटी कंपनी के शौचालय में जहरीली गैस फैलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है. जहरीली गैस की चपेट में आकर तीन लोग बीमार पड़ गये हैं. घटना नोएडा के सेक्टर-59 में स

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

NOIDA: नोएडा के एक आईटी कंपनी के शौचालय में जहरीली गैस फैलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है. जहरीली गैस की चपेट में आकर तीन लोग बीमार पड़ गये हैं. घटना नोएडा के सेक्टर-59 में स्थित आईटी कंपनी आर सिस्टम की है.


ये कंपनी कॉरपोरेट कैटरिंग का काम करती है, और करीब 400 लोगों के खाने-पीने की व्यवस्था करती है. बताया जा रहा है कि स्मार्ट सर्विस के फील्ड सुपरवाइजर सोमवार को आर सिस्टम में फील्ड ड्यूटी पर थे. जहां जहरीली गैस के कारण उनकी मौत हो गई. साथ ही तीन अन्य लोग बेहोश हो गये. 


ख़बरों के मुताबिक कंपनी के अंदर एक शौचालय कई दिनों ओवरफ्लो हो रहा था, जिसके कारण उसे बंद किया गया था. सोमवार को हाउसकीपिंग के कर्मचारियों ने इसे साफ करने के लिए केमिकल डाला था. इसी दौरान सतीश चंद्र, ईश्वर दत्त शौचालय गए. उस वक्त हाउसकीपिंग के दो कर्मचारी भी थे. तभी वहां जहरीली गैस बन गई और चारों लोग बेहोश हो गए. जिसमें सतीश चंद्र की मौत हो गई. वहीं घटना के बाद कंपनी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है.