ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

जहानाबाद सदर अस्पताल में चोर की पिटाई, सुरक्षा कर्मियों ने किया पुलिस के हवाले

JEHANABAD: जहानाबाद सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगे कई एसी के तारों को काटने के लिए आज देर शाम एक चोर अस्पताल की छत पर चढ़ा हुआ था। जिसे लोगों ने पकड़ लिया। अस्पताल के स

जहानाबाद सदर अस्पताल में चोर की पिटाई, सुरक्षा कर्मियों ने किया पुलिस के हवाले
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JEHANABAD: जहानाबाद सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगे कई एसी के तारों को काटने के लिए आज देर शाम एक चोर अस्पताल की छत पर चढ़ा हुआ था। जिसे लोगों ने पकड़ लिया। अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों और स्थानीय लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसकी सूचना नगर थाने को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले चोर को किया गया। 


बताया जाता है कि सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगे कई एसी के तारों को चोर ने काट दिया था और एसी को भी ले जाने के फिराक मे था। तभी उस चोर पर नजर वहाँ पर मौजूद कुछ लोगों की पड़ गई। जिसके बाद अस्पताल में मौजूद कुछ लोगों एवं अस्पताल के सुरक्षाकर्मी के द्वारा किसी तरह से उस चोर को अस्पताल के छत से उतरा गया और पहले उसकी पिटाई की गई। 


पिटाई के दौरान चोर ने बताया कि ऐसी के बाहरी भाग के तार को वह पहले काट देता है और उसके बाद उसके बाहरी भाग को चुराकर दूसरे जगह बेचने का काम करता है। इस घटना की सूचना सदर अस्पताल में मौजूद सुरक्षा गार्ड ने नगर थाना पुलिस को दी। जिसके बाद नगर थाने की टाइगर मोबाइल पुलिस सदर अस्पताल में पहुंचकर उस चोर को थाने ले गई। थाने में चोर से पूछताछ की जा रही है। उसके अन्य साथियों की जानकारी इकट्ठा की जा रही है। पुलिस ने बताया कि इस  गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं यह पता करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि इस चोर गिरोह का उद्भेदन किया जा सके।