ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

बिहार: पार्क में महिला के साथ 4 युवकों ने किया गैंगरेप, पुलिस ने FIR लिखने के बदले पीड़िता को थाना से भगाया

JAHANABAD: महिला पार्क में घुमने गई थी. इस दौरान चार युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया. किसी तरह से महिला चंगुल से छुटकर भागी और पुलिस के पास पहुंची. लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किय

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

JAHANABAD: महिला पार्क में घुमने गई थी. इस दौरान चार युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया. किसी तरह से महिला चंगुल से छुटकर भागी और पुलिस के पास पहुंची. लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया. यही नहीं पीड़िता को थाना से भी भागा दिया. यह मामला जहानाबाद के नगर थाना क्षेत्र की है. 

कोर्ट में लगाई गुहार तो हरकत में आई पुलिस

केस दर्ज नहीं होने के बाद महिला ने जहानाबाद कोर्ट में गुहार लगाई. जिसके बाद महिला को भगाने वाली बिहार पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. महिला ने आरोप लगाया है कि जब वह घटना के बाद महिला थाना में गई तो पुलिस ने केस दर्ज करने के बदले उसे भागा दिया और अपमानित भी किया. 

पार्क में हुआ गैंगरेप

घटना के बारे में महिला ने बताया कि वह 20 अगस्त को इंडोर स्टेडियम पार्क गई थी. इस दौरान ही पहले से पार्क में मौजूद चार युवकों ने पकड़ लिया और पार्क में बने एक कमरे में जबरन ले गए और सभी ने उसके साथ गैंगरेप किया. गैंगरेप के बाद चारों आरोपी फरार हो गए. महिला जहानाबाद के फिदा हुसैन एरिया की रहने वाली है. महिला के पति ने कहा कि दो आरोपी युवकों के साथ मकान को लेकर कोर्ट में विवाद चल रहा है. दोनों ने पहले ही धमकी दी थी और कहा था कि अगर समझौता नहीं करते हो तो तुम्हारी पत्नी और बेटी के साथ गैंगरेप करेंगे. इनलोगों ने धमकी के बाद घटना को भी अंजाम दे दिया है.