ब्रेकिंग
बिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहाबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीरजमीन मामले में पुलिस की 'सुपरफास्ट एक्शन' पर उठे सवाल ! चट केस फट से सुपरविजन और अरेस्टिंग के आदेश...अब DIG के पाले में गेंद, क्या करोडो़ं की जमीन पर नेता-अफसर की है नजर..? बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: किराए के मकान से निकलते ही मजदूर को सिर में मारी गोली, मौके पर मौतबिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहाबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीरजमीन मामले में पुलिस की 'सुपरफास्ट एक्शन' पर उठे सवाल ! चट केस फट से सुपरविजन और अरेस्टिंग के आदेश...अब DIG के पाले में गेंद, क्या करोडो़ं की जमीन पर नेता-अफसर की है नजर..? बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: किराए के मकान से निकलते ही मजदूर को सिर में मारी गोली, मौके पर मौत

जगदानंद सिंह से मिली STET महिला अभ्यर्थी, मदद की लगाई गुहार

PATNA: STET में अनुत्तीर्ण जनरल कोटे की महिला अभ्यर्थियों ने सरकार से 45% में ही उत्तीर्ण करने और सातवें चरण के शिक्षक बहाली में टीचर बनाने की मांग की। महिला अभ्यर्थियों ने 5%

जगदानंद सिंह से मिली STET महिला अभ्यर्थी, मदद की लगाई गुहार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: STET में अनुत्तीर्ण जनरल कोटे की महिला अभ्यर्थियों ने सरकार से 45% में ही उत्तीर्ण करने और सातवें चरण के शिक्षक बहाली में टीचर बनाने की मांग की। महिला अभ्यर्थियों ने 5% का हवाला देकर शिक्षक नियुक्त किए जाने की मांग की। हालांकि शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने उनकी मांगों को खारिज कर दिया। जिसके बाद महिला अभ्यर्थी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मिलने उनके आवास पर पहुंची और मदद की गुहार लगायी। हालांकि तेजस्वी यादव के दिल्ली में रहने के कारण उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। जिसके बाद एसटीईटी महिला अभ्यर्थी आरजेडी कार्यालय पहुंची जहां राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से मुलाकात कर उनके समक्ष अपनी समस्याएं रखी। आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने उनकी समस्याएं सुनी और मदद का भरोसा दिलाया।

एसटीईटी महिला अभ्यर्थियों ने बताया कि हम लोग अपना हक मांग रहे हैं। अपनी मांग को लेकर पहले भी चार पांच बार शिक्षा मंत्री से मिले थे। आज शिक्षा मंत्री से मुलाकात के बाद रिजल्ट कुछ भी नहीं निकला जिसके बाद वे तेजस्वी यादव से मिलने उनके आवास पर पहुंची। लेकिन दिल्ली में होने की वजह से उनसे मुलाकात नहीं हो पाई। जिसके बाद वे राजद कार्यालय पहुंची हैं जहां प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से उनकी मुलाकात हुई। एसटीईटी महिला अभ्यर्थियों ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर हम लोग कोर्ट की शरण लेंगे। जब तक मांगे पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा।    




टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Asmeet

FirstBihar संवाददाता