ब्रेकिंग
दुर्गा मेला देखकर लौट रहे युवकों को अपराधियों ने बनाया निशाना, दो जगह लूटपाट और फायरिंग, दो घायल✦DRI और बिहार STF का एक्शन: तीन करोड़ की चरस जब्त, नेपाल से भारत पहुंची थी खेप; कई राज्यों में फैला नशे का सिंडिकेट✦बिहार में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, लाठियों से पीटकर पिता की हत्या; बीच-बचाव करने आई मां का हाथ तोड़ा✦Bihar News : महानवमी पर CM सम्राट चौधरी ने किया कन्या पूजन, बच्चियों को परोसा भोजन; मुंगेर भी जाएंगे✦दुर्गा पूजा मेले में हुड़दंग मचाना पड़ा भारी: छतौनी बस स्टैंड से नशे की हालत में 8 आरोपी गिरफ्तार✦दुर्गा मेला देखकर लौट रहे युवकों को अपराधियों ने बनाया निशाना, दो जगह लूटपाट और फायरिंग, दो घायल✦DRI और बिहार STF का एक्शन: तीन करोड़ की चरस जब्त, नेपाल से भारत पहुंची थी खेप; कई राज्यों में फैला नशे का सिंडिकेट✦बिहार में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, लाठियों से पीटकर पिता की हत्या; बीच-बचाव करने आई मां का हाथ तोड़ा✦Bihar News : महानवमी पर CM सम्राट चौधरी ने किया कन्या पूजन, बच्चियों को परोसा भोजन; मुंगेर भी जाएंगे✦दुर्गा पूजा मेले में हुड़दंग मचाना पड़ा भारी: छतौनी बस स्टैंड से नशे की हालत में 8 आरोपी गिरफ्तार

जगदानंद सिंह बोले ‘’पगला गए हैं नीतीश कुमार’’, तेजप्रताप के नामांकन से पहले बोला हमला

PATNA: सीएम नीतीश कुमार ने वुर्चुअल संबोधन के दौरान कल कहा था कि पति-पत्नी के राज में कैबिनेट की बैठक नहीं होती थी. जिसके बाद आजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पलटवार क

जगदानंद सिंह बोले ‘’पगला गए हैं नीतीश कुमार’’, तेजप्रताप के नामांकन से पहले बोला हमला
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA:  सीएम नीतीश कुमार ने वुर्चुअल संबोधन के दौरान कल कहा था कि पति-पत्नी के राज में कैबिनेट की बैठक नहीं होती थी. जिसके बाद आजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पलटवार करते हुए बड़ा बयान दिया है. जगदानंद सिंह ने कहा कि बिहार का शायद ही कोई ऐसा मुख्यमंत्री होगा जो इस तरीके का बयान देगा. इस तरह का बयान कोई पागल सीएम ही दे सकता है. 

जगदानंद सिंह ने कहा कि सारी कार्यवाही ऑन रिकॉर्ड होती है. नीतीश कुमार को थोड़ा सा भी शर्म हैं तो कागजात निकाल कर तो देख लीजिए. नीतीश कुमार सम्मेलन में जनता दल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लालू राबड़ी राज पर सवाल उठा रहे थे. ऐसे में नीतीश कुमार ने कहा था कि क्या कभी उनके शासनकाल में कैबिनेट मीटिंग हो पाती थी पगला गए हैं जो इस तरीके का बयान दे रहे हैं.



तेज प्रताप यादव के नामांकन में हसनपुर जाने से पहले पटना एयरपोर्ट पर जगदानंद सिंह ने नीतीश पर निशाना साधा है. वह तेजप्रताप के नामांकन में शामिल होने के लिए हसनपुर जा रहे हैं.  नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव भी जगदानंद सिंह के साथ जाएंगे. ऐसे में जब यह पूछा गया कि नीतीश कुमार लगातार आरजेडी के ऊपर आरोप लगा रहे हैं ऐसे में नीतीश कुमार लगातार लालू राबड़ी शासनकाल पर सवाल उठाते हुए बिहार के नौजवानों से अपील कर रहे हैं कि 15 साल की सरकार में कुछ काम नहीं होता था. यहां तक कि वहां कैबिनेट की बैठक नहीं होती थ.  जिसके जवाब में पलटवार करते हुए इसको पागल करार दिया है.



टैग्स