ब्रेकिंग
बाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपBSSC कार्यालय पर अभ्यर्थियों का हंगामा, गेट पर जड़ा ताला; जल्द रिजल्ट जारी करने की मांगशाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 'मन्नत' बंगले पर CRZ मंजूरी के खिलाफ याचिका खारिजबिहार में ब्रेक फेल होने से यात्रियों से भरी बस पलटी: 2 नेपाली नागरिक समेत 5 घायल, दो की हालत गंभीरबिहार के लाल ने किया कमाल: राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम, 7वीं बुल्सआई ओपन में जीते दो स्वर्ण पदकबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपBSSC कार्यालय पर अभ्यर्थियों का हंगामा, गेट पर जड़ा ताला; जल्द रिजल्ट जारी करने की मांगशाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 'मन्नत' बंगले पर CRZ मंजूरी के खिलाफ याचिका खारिजबिहार में ब्रेक फेल होने से यात्रियों से भरी बस पलटी: 2 नेपाली नागरिक समेत 5 घायल, दो की हालत गंभीरबिहार के लाल ने किया कमाल: राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम, 7वीं बुल्सआई ओपन में जीते दो स्वर्ण पदक

जगदानंद सिंह के मन में आशंका, उपेंद्र कुशवाहा बोले- उनके बयान को गंभीरता से न लें

PATNA : बिहार में नई सरकार बनने के बाद आरजेडी जल्द से जल्द तेजस्वी को सीएम की कुर्सी पर बैठाना चाहती है। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कल दिल्ली में कहा था कि 2023 में न

जगदानंद सिंह के मन में आशंका, उपेंद्र कुशवाहा बोले- उनके बयान को गंभीरता से न लें
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : बिहार में नई सरकार बनने के बाद आरजेडी जल्द से जल्द तेजस्वी को सीएम की कुर्सी पर बैठाना चाहती है। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कल दिल्ली में कहा था कि 2023 में नीतीश कुमार बिहार की सत्ता तेजस्वी को सौंपकर देश की राजनीत करेंगे। इससे पहले आरजेडी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने भी खुले मंच से नीतीश कुमार को नसीहत दी थी कि उन्हें तेजस्वी को सत्ता सौंपकर आश्रम चले जाना चाहिए। जगदानंद सिंह के बयान पर जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि जगदानंद सिंह के मन में आशंका है, इसलिए उनके बयान को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है।


उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि जगदानंद सिंह के मन में आशंका हैं। जगदानंद सिंह का बयान उस पिता की तरह है जो किसी अनहोनी के भय से अपने बेटा या बेटी की शादी जैसे-तैसे निपटा लेना चाहता है। इसमें ऐसी कोई बात नहीं है कि जिसपर प्रतिक्रिया देने की जरूरत है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि जगदानंद सिंह के बयान का अलग भाव है। आरजेडी और जेडीयू के बीच मतभेद के सवाल पर कुशवाहा ने कहा कि गठबंधन बिल्कुल सहज है और उसमें कोई मतभेद नहीं है। अगर कभी कोई निर्णय लेना होगा तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी तरह से सक्षम हैं, इसलिए जगदानंद सिंह के बयान को बहुत गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है।


वहीं बिहार इन्वेस्टर्स मीट में उद्योगपतियों द्वारा सुरक्षा को लेकर सवाल उठाने पर कुशवाहा ने कहा कि बिहार में किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है। बिहार की छवि को खराब करने के लिए बीजेपी के लोग जंगलराज का राग अलाप रहे हैं। बीजेपी की तरफ से बिहार में माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। बीजेपी की इस कोशिश को बिहार के लोगों को नाकाम करना चाहिए। बीजेपी अब कोई भी साजिश कर ले वह सफल नहीं होने वाली है।