ब्रेकिंग
पति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहींपति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं

बिहार के पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्र का निधन, दिल्ली में ली अंतिम सांस

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है. बिहार के पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्र का निधन हो गया है. जगन्नाथ मिश्र ने  दिल्ली में 82 साल के उम्र में अंतिम सांस ली. जगन्नाथ मिश्र के नि

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है. बिहार के पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्र का निधन हो गया है. जगन्नाथ मिश्र ने  दिल्ली में 82 साल के उम्र में अंतिम सांस ली. जगन्नाथ मिश्र के निधन की जानकारी मिलते ही बिहार के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है. थोड़ी ही देर में जगन्नाथ मिश्र का पार्थिव शरीर दिल्ली के निलांचल अपार्टमेंट द्वारका सेक्टर चार में लाया जाएगा. बिहार के पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्र का लंबे समय से दिल्ली में इलाज चल रहा था. https://youtu.be/bDEw_P3-4CQ   तीन बार रहे बिहार के सीएम जगन्नाथ मिश्र ने प्रोफेसर के रूप में अपना करियर शुरू किया था और बाद में बिहार विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर बने. डॉ० जगन्नाथ मिश्र तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. उनकी रुचि राजनीति में बचपन से ही थी, क्योंकि उनके बड़े भाई, ललित नारायण मिश्र राजनीति में थे और रेल मंत्री थे. डॉ जगन्नाथ मिश्र विश्वविद्याल में पढ़ाने के दौरान ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए. डॉ जगन्नाथ मिश्र 1975 में पहली बार मुख्यमंत्री बने. दूसरी बार उन्हें 1980 में कमान सौंपी गई और आखिरी बार 1989 से 1990 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे. वह 90 के दशक के बीच केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भी रहे. बिहार में डॉ मिश्र का नाम बड़े नेताओं के तौर पर जाना जाता है. https://youtu.be/VB4bN5w1wr0    
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता