ब्रेकिंग
पटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलापटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टला

RJD ने JDU नेताओं को दी चुनौती, जगदानंद बोले सरकार आपकी है बस की करा ले जांच

PATNA: तेजस्वी यादव की यात्रा वाली बस को लेकर जदयू के नेता सवाल उठा रहे हैं. इस पर आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पटलवार किया हैंं. कहा कि बिहार की समस्याओं से ध्यान

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA: तेजस्वी यादव की यात्रा वाली बस को लेकर जदयू के नेता सवाल उठा रहे हैं. इस पर आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पटलवार किया हैंं. कहा कि बिहार की समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए इस बस का मामला उठा रहे हैं. हिम्मत है तो बस खरीद की जांच करा लें. उनकी की ही तो सरकार है. 

कोई बस दे रहा तो आपको परेशानी क्यों

सिंह ने कहा कि कोई किराया पर बस दे रहा है तो इसमें जदयू नेताओं को परेशानी क्यों हो रही. इनलोगों को चर्चा करनी है तो कोई मुद्दें पर कर लें. बिहार में घोटाले पर घोटाले हो रहे हैं. इनके पास कुछ बचा ही नहीं हैं. 

जेडीयू ने जालसाजी का लगाया है आरोप

जेडीयू नेता और बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव और उनके सहयोगियों पर आर्थिक जालसाजी करने का आरोप लगाया है. मंत्री नीरज कुमार ने कहा है कि आरजेडी के पूर्व विधायक अनिरुद्ध यादव ने अपने पैसों से बस खरीदकर मंगल पाल नाम के व्यक्ति को दी. जिस मंगल पाल की बस पर तेजस्वी यादव बेरोजगारी हटाओ यात्रा करने वाले हैं उसे 2001 में इंदिरा आवास योजना का लाभ मिल चुका है. मंगल पाल की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं कि वह लग्जरी बस खरीदे. मंत्री नीरज कुमार ने कहा है कि मंगल पाल साक्षर भी नहीं है यह बात दस्तावेजों से साफ होती है. ऐसे में आर्थिक जालसाजी करते हुए तेजस्वी की यात्रा के लिए एक गरीब अति पिछड़े व्यक्ति का इस्तेमाल किया गया.

बात गलत है तो करे मानहानि का केस दर्ज

तेजस्वी यादव के लग्जरी बस को लेकर हमलावर मंत्री नीरज कुमार ने चुनौती दे डाली है कि अगर वह गलत बयानी कर रहे हैं तो तेजस्वी उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराएं. नीरज कुमार ने आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पर भी सवाल खड़े किए हैं. जगदानंद सिंह मंगल पाल के 70 लाख के टर्नओवर की बात कर रहे हैं जो सरासर गलत है. वे इस मामले में एक भ्रष्टाचारी के बेटे का साथ दे रहे हैं. 

टैग्स