ब्रेकिंग
NDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसNDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंस

BIHAR BIHAR : जनाजे में शामिल लोगों की नाव बीच नदी में पलटी, मचा हड़कंप

PURNIYA : बिहार के पूर्णिया जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रहा है। यहां अमौर में उस वक्त दिल दहला देने वाली घटना हुई। जब एक जनाजे में शामिल लोग थर्माकोल की एक अस्थायी नाव पर सव

BIHAR BIHAR : जनाजे में शामिल लोगों की नाव बीच नदी में पलटी, मचा हड़कंप
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PURNIYA : बिहार के पूर्णिया जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रहा है। यहां अमौर में उस वक्त दिल दहला देने वाली घटना हुई। जब एक जनाजे में शामिल लोग थर्माकोल की एक अस्थायी नाव पर सवार होकर नदी पार कर रहे थे। नदी के बीच में नाव अचानक डगमगाने लगी और पलट गई। इस हादसे में कई लोगों के डूबने की आशंका थी, लेकिन गनीमत यह रहा कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है। 


जानकारी के मुताबिक यह घटना किस कदर भयावह था कि घटना के वक्त मौजूद लोग भी यह वाकया देख कर दंग रह गए। लेकिन लोगों ने एक दूसरे का सहारा बनकर अपने साथ अपनों की जान बचाई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। थर्माकोल की नाव पर छोटे बच्चों के साथ साथ बुजुर्ग लोग भी सवार थे। नाव के पलटने से एक बड़ी घटना घट सकती थी।


बताया जा रहा है कि भागताहिर गांव के रहने वाले जमील का अचानक निधन हो गया था। आसपास के कब्रिस्तान में बाढ़ के कारण दफनाना संभव नहीं था, इसलिए लोगों ने शव को नदी के रास्ते हरिपुर कब्रिस्तान ले जाने का फैसला किया। इसी दौरान यह हादसा हुआ। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।


बता दें कि, इस इलाके में पुल का न होना एक बड़ी समस्या है। कई सालों से लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पुल न होने के कारण लोगों को कई बार अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ती है। यह घटना इस बात का एक और उदाहरण है कि पुल का अभाव कितना खतरनाक हो सकता है।