ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

जिस कब्रिस्तान में इरफान हुए थे सुपुर्दे खाक वहीं दी गई वाजिद को मिट्टी, अंतिम संस्कार में कम लोग हुए शामिल

MUMABI : बॉलीवुड म्यूजिशियन वाजिद खान को उसी कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया जहां फिल्म अभिनेता इरफान खान को दफन किया गया था। मौत के कुछ घंटे बाद ही वाजिद खान का अंतिम संस्का

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

MUMABI : बॉलीवुड म्यूजिशियन वाजिद खान को उसी कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया जहां फिल्म अभिनेता इरफान खान को दफन किया गया था। मौत के कुछ घंटे बाद ही वाजिद खान का अंतिम संस्कार वर्सोवा मुस्लिम कब्रिस्तान में किया गया है। उनके अंतिम संस्कार में बहुत कम लोगों को शामिल होने की अनुमति मिली। 


वाजिद खान के भाई साजिद खान ने इस बात की पुष्टि की है कि वाजिद कोरोना संक्रमित में थे हालांकि उनकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। इसके पहले वाजिद को 2018 में भी हार्ट अटैक हो चुका था जिसके बाद उनकी  एंजियोप्लास्टी कराई गई थी। रविवार की देर रात वाजिद खान की मौत हो गई थी। 43 साल के वाजिद का किडनी और गले में इन्फेक्शन के बाद मुंबई के चेंबूर स्थित सुरराणा सेठिया अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह पिछले तीन-चार दिनों से वेंटिलेटर पर थे। 


आपको याद दिला दें कि 19 अप्रैल को बॉलीवुड एक्टर इरफान खान की मौत हो गई थी। इरफान खान की मौत से बॉलीवुड अब तक उबरा भी नहीं था कि वाजिद खान की मौत की खबर आ गई। इरफान खान को भी वर्सोवा मुस्लिम कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया था।

टैग्स