ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारी

IPS विकास वैभव के समर्थन में उतरी BJP, विजय सिन्हा बोले- ईमानदार अधिकारियों को प्रताड़ित करा रहे नीतीश

ARA: वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विकास वैभव और डीजी शोभा अहोतकर के बीच छिड़े जंग ने सियासी रूप ले लिया है। एक तरफ जहां सीएम ने आईपीएस अधिकारी विकास वैभव को ट्वीट नहीं करने की सख्त हिदायत

IPS विकास वैभव के समर्थन में उतरी BJP, विजय सिन्हा बोले- ईमानदार अधिकारियों को प्रताड़ित करा रहे नीतीश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA: वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विकास वैभव और डीजी शोभा अहोतकर के बीच छिड़े जंग ने सियासी रूप ले लिया है। एक तरफ जहां सीएम ने आईपीएस अधिकारी विकास वैभव को ट्वीट नहीं करने की सख्त हिदायत दे दी है तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी विकास वैभव के समर्थन में खड़ी हो गई है। भोजपुर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने इस मुद्दे को लेकर बिहार की सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है।


विजय सिन्हा ने कहा है कि बिहार में अच्छे और ईमानदार अधिकारियों को हतोत्साहित किया जा रहा है।बिहार प्रशासनिक सेवा के लोगों को गाली देकर बेइज्जत करना और बिहार के अच्छे पुलिस पदाधिकारी विकास वैभव को अपमानित करना कहीं से भी ठीक नहीं है। सरकार के भ्रष्टाचार को छिपाने का काम करने वाले जिन बाहरी अधिकारियों की जमात ईमानदार अधिकारियों को हतोत्साहित कर रहे हैं। पूरे मामले पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने चुप्पी क्यों साध ली है। कांग्रेस के लीडर अखिलेश सिंह क्यों कुछ नहीं बोल रहे हैं। एक ईमानदार अधिकारी पर हो रहे अत्याचार पर क्यों किसी की आवाज नहीं निकल रही है।


उन्होंने कहा कि बिहार के ईमानदार पदाधिकारियों को जलील करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है। अनुशासनहीन लोग कैसे अनुशासन का पालन कराएंगे। अगर विकास वैभव और बासा के अधिकारी अल्पसंख्यक समाज के पदाधिकारी होते तो तुष्टिकरण की राजनीति करते हुए सभी लोग खुलकर लाठी लेकर खड़े हो जाते। बिहार के ईमानदार अधिकारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है लेकिन भ्रष्टाचारियों की सरकार की आवाज नहीं निकल रही है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता