ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाBihar News : सरकारी स्कूल में 1.90 लाख का खेल? शिक्षा विभाग की जांच शुरू, प्रधानाध्यापक से मांगे गए सभी रिकॉर्डBihar News: गांव वालों को ₹1200 टैक्स देना होगा या नहीं? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग, जानिए पूरा मामलाBihar Weather Update: 5 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, अब तक सामान्य से 50% कम बारिश; उमस और गर्मी से लोग बेहालBihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबीBihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाBihar News : सरकारी स्कूल में 1.90 लाख का खेल? शिक्षा विभाग की जांच शुरू, प्रधानाध्यापक से मांगे गए सभी रिकॉर्डBihar News: गांव वालों को ₹1200 टैक्स देना होगा या नहीं? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग, जानिए पूरा मामलाBihar Weather Update: 5 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, अब तक सामान्य से 50% कम बारिश; उमस और गर्मी से लोग बेहालBihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबी

समस्तीपुर : इंस्ट्रा कार्ड कंपनी में दिनदहाड़े 17 लाख 41 हजार की लूट, 6 की संख्या में आये थे अपराधी

SAMASTIPUR : इस वक़्त की बड़ी खबर आ रही है समस्तीपुर से जहां दिनदहाड़े 17 लाख 41 हजार की लूट हुई है. ई बिज़नेस के कलेक्शन सेंटर से लूट हुई है. घटना चकमहेसी के माली नगर की है. 6 क

समस्तीपुर : इंस्ट्रा कार्ड कंपनी में दिनदहाड़े 17 लाख 41 हजार की लूट, 6 की संख्या में आये थे अपराधी
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR : इस वक़्त की बड़ी खबर आ रही है समस्तीपुर से जहां दिनदहाड़े 17 लाख 41 हजार की लूट हुई है. ई बिज़नेस के कलेक्शन सेंटर से लूट हुई है. घटना चकमहेसी के माली नगर की है. 6 की संख्या में आये अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है. लूट करने के बाद अपराधी फरार हो गये.


मिली जानकारी के अनुसार, चकमेहसी थाना क्षेत्र के कल्याणपुर पूसा मुख्य पथ पर मालीनगर में इंस्ट्रा कार्ड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के दफ्तर में जहां ई बिजनेस का कलेक्शन सेंटर बना हुआ है. शनिवार व रविवार को समान डिलीवरी के बाद जमा राशि को अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट लिया है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है. सीसीटीवी कैमरे से फुटेज लिया जा रहा है. 


बता दें कि इससे पहले पटना में फ्लिप्कार्ट के ऑफिस में अपराधियों ने लाखों की लूट की वारदात को अंजाम दिया है. नौ नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने सिर्फ दस मिनट में करीब 12 लाख कैश और अन्य सामान लूट लिए. जब वहां उपस्थित एक कर्मी ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने यूज़ पिस्टल के बट से घायल कर दिया. 


घटना दीघा आशियाना रोड पर स्थित फ्लिपकार्ट सेंटर का है. जहां रविवार की रात आठ बजे डकैतों ने धावा बोल दिया. जानकारी के अनुसार 9 नकाबकोश अंदर आए और लाखों की डकैती कर गए. विरोध करने पर अपराधियों ने सेंटर में मौजूद कर्मी पंकज को पिस्टल की बट से जख्मी कर दिया. सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी उखाड़ ले गए. कैश, सामान और डीवीआर लेकर सभी अपराधी बाइक से फरार हो गए.