ब्रेकिंग
बांकीपुर और दतिया उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रशांत किशोर और कांग्रेस उम्मीदवार ने दर्ज की जीत, चुनाव परिणामों की समीक्षा करेंगे नितिन नबीन बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा कुमारी की जमानत जब्त, 14273 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहींजीत का सर्टिफिकेट मिलने के बाद प्रशांत किशोर के गांव में खुशी का माहौल, बिहार के अन्य जिलों में भी मनाया गया बांकीपुर का जश्न बांकीपुर के नतीजे पर बोलीं मीसा भारती, लोमड़ी हैं प्रशांत किशोर, बीजेपी के असली प्रत्याशी बांकीपुर उपचुनाव जीतने पर प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई, बोले..जनता के फैसले को सम्मान बांकीपुर और दतिया उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रशांत किशोर और कांग्रेस उम्मीदवार ने दर्ज की जीत, चुनाव परिणामों की समीक्षा करेंगे नितिन नबीन बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा कुमारी की जमानत जब्त, 14273 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहींजीत का सर्टिफिकेट मिलने के बाद प्रशांत किशोर के गांव में खुशी का माहौल, बिहार के अन्य जिलों में भी मनाया गया बांकीपुर का जश्न बांकीपुर के नतीजे पर बोलीं मीसा भारती, लोमड़ी हैं प्रशांत किशोर, बीजेपी के असली प्रत्याशी बांकीपुर उपचुनाव जीतने पर प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई, बोले..जनता के फैसले को सम्मान

Indian Railways: रिटायर रेल कर्मियों के लिए अच्छी खबर, फिर से नौकरी देने जा रही है रेलवे; इतनी होगी सैलरी

DESK: रेलवे के सेवानिवृत हो चुके कर्मियों के लिए एक अच्ची खबर सामने आई है। कर्मियों की कमी को दूर करने के लिए रेलवे 65 वर्ष से कम उम्र में सेवानिवृत हो चुके रेलकर्मियों को एक बार फ

Indian Railways: रिटायर रेल कर्मियों के लिए अच्छी खबर, फिर से नौकरी देने जा रही है रेलवे; इतनी होगी सैलरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: रेलवे के सेवानिवृत हो चुके कर्मियों के लिए एक अच्ची खबर सामने आई है। कर्मियों की कमी को दूर करने के लिए रेलवे 65 वर्ष से कम उम्र में सेवानिवृत हो चुके रेलकर्मियों को एक बार फिर से अनुबंध पर बहाल करने जा रही है।


इसको लेकर रेलवे भर्ती बोर्ड ने रेलवे के विभिन्न क्षेत्रों में 25 हजार पदों के लिए बहाली प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों पर वैसे कर्मियों को बहाल किया जाएगा जो 65 वर्ष की आयु में सेवानिवृत हो चुके हैं। इन कर्मियों को कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर नौकरी देने का फैसला लिया गया है। 65 साल से कम उम्र के सेवानिवृत कर्मचारी पर्यवेक्षकों से लेकर ट्रैक मैन तक की नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं।


ये नियुक्तिया दो साल के लिए होंगी, जिसे जरुरत पड़ने पर बढ़ाया भी जा सकता है। मेडिकल फिटनेस और परफॉर्मेंस के आधार पर सबी क्षेत्रीय रेल महाप्रबधनकों को सेवानिवृत कर्मचारियों को नियुक्त करने के लिए अधिकृत किया गया है। आवेदकों के पास रिटायरमेंट से पहले पांच सालों की गोपनीय रिपोर्ट में अच्छी ग्रेडिंग होनी जरूरी है। ऐसे कर्मियों के खिलाफ विजिलेंस या विभागीय एक्शन का कोई मामला नहीं होना चाहिए।


प्रत्येक कर्मचारी को उसके अंतिम वेतन के बराबर एक फिक्स सैलरी दी जाएगी, जिसमें उनके मूल पेंशन को घटा दिया जाएगा। नौकरी की पूरी अवधि के दौरान उन्हें न तो डीए दिया जाएगा और ना ही एचआरए और किसी तरह का इंक्रीमेंट ही मिल सकेगा। बता दें कि रेल दुर्घटनाओं और कर्मियों की कमी को देखते हुए रेलवे ने यह फैसला लिया है।