ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

भारत में कोरोना की एंट्री, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, कुछ देशों की यात्रा पर लग सकता है बैन

DELHI : चीन से शुरू होने वाला कोरोना वायरस पूरी दुनिया में तेजी से पैर पसार रहा है. भारत में भी कोरोना की एंट्री हो गई है. दुबई और इटली से दिल्ली से लौटने वाले एक-एक शख्स कोर

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DELHI : चीन से शुरू होने वाला कोरोना वायरस पूरी दुनिया में तेजी से पैर पसार रहा है. भारत में भी कोरोना की एंट्री हो गई है.  दुबई और इटली से दिल्ली से लौटने वाले एक-एक शख्स कोरोना वायरस की जद में आ गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी पुष्टि कर दी है. 

कोरोना वायरस से पीड़ित एक शख्स अभी दिल्ली तो दूसरा तेलंगाना में है. वहीं राजस्थान में भी कोरोना वायरस जांच में एक मरीज का सैंपल पॉजिटिव पाया गया है. इन सब के बीच कर्नाटक सरकार ने कोरोना वायरस को लेकर आपात बैठक बुलाई है. 

वहीं मंत्रालय ने कहा कि कोरोना से पीड़ित दोनों मरीज की स्थिति स्थिर है. वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं. दोनों ही मरीजों की विदेश यात्रा की जानकारी ली जा रही है. डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा, 'हम कोरोना वायरस से निपटने के लिए पहले ही तैयार हैं. हम हर देशों पर नजदीकी से नजर रख रहे हैं. हम इस बात पर भी चर्चा कर रहे हैं कि किस दिशा में हमें काम करना है. अगर स्थितियां और बढ़ती हैं तो हम दूसरे देशों से भी यात्रा की आवाजाही पर पांबदी लगा सकते हैं.'