ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

देश में अबतक 1.50 करोड़ से ज्यादा मरीजों की रिकवरी, बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 2.70 लाख लोगों ने कोरोना को हराया

DESK : कोरोना से जारी जंग के बीच राहत भरी खबर सामने आ रही है. देश में कोरोना से ठीक होने वालों का आंकड़ा डेढ़ करोड़ के पार कर गया है. जानकारी क मुताबिक, अब तक 1 करोड़ 50 लाख 78 हजार से

देश में अबतक 1.50 करोड़ से ज्यादा मरीजों की रिकवरी, बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 2.70 लाख लोगों ने कोरोना को हराया
First Bihar
2 मिनट

DESK : कोरोना से जारी जंग के बीच राहत भरी खबर सामने आ रही है. देश में कोरोना से ठीक होने वालों का आंकड़ा डेढ़ करोड़ के पार कर गया है. जानकारी क मुताबिक, अब तक 1 करोड़ 50 लाख 78 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं. वहीं, पिछले 24 घंटे की बात करें तो रिकॉर्ड 2.70 लाख लोग रिकवर हुए हैं. इससे पहले मंगलवार को 2.62 लोग रिकवर हुए थे. यानी की बुधवार को अबतक के सबसे ज्यादा मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं. ओवरऑल रिकवरी रेट में भी 1.8% की बढ़ोतरी दर्ज हुई है. ये अब 82.08% हो गया है. 


वहीं, तेजी से नए मरीजों के मिलने का सिलसिला भी जारी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बुधवार को 3 लाख 79 हजार 164 नए मरीजों की पुष्टि हुई. अब तक एक दिन में मिले नए मरीजों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है. इससे पहले 27 अप्रैल को सबसे ज्यादा 3.62 लाख मरीजों की पहचान हुई थी. इसके अलावा 24 घंटे के अंदर 3,646 संक्रमितों की मौत भी हो गई. ये लगातार दूसरा दिन था, जब तीन हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. इससे पहले मंगलवार को 3,286 मौतें रिकॉर्ड की गई थीं. 


बता दें कि पिछले 24 घंटे में कोरोना से सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र में हुई है तो वहीं दिल्ली में मृतकों की संख्या महाराष्ट्र के मुकाबले कम रहे. उत्तर भारत के बाद अब कोरोना भारत के दक्षिण राज्यों, केरल और कर्नाटक में भी तेजी से फैल रहा है. हालांकि कोरोना प्रभावित राज्यों ने इसके प्रसार को रोकने के लिए सख्त पाबंदियां लागू की हैं और वहीं टीकाकरण में भी तेजी आई है.

टैग्स