ब्रेकिंग न्यूज़

बगहा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: धनहा और भितहा में अवैध हथियार बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार लोक आस्था का महापर्व छठ: युवा चेतना के सुप्रीमो ने व्रतियों के बीच बांटी साड़ी और सूप, कहा-छठ सामाजिक न्याय का प्रतीक BIHAR NEWS: मोकामा में गंगा नदी फिर बनी मौत का कुंड : छठ पूजा का जल लेने गया किशोर डूबा, पिछले तीन साल में सौ से अधिक लोग गंवा चुके जान Election Commission : चुनाव आयोग आज SIR को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। देशभर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की घोषणा, अगले हफ्ते से प्रक्रिया शुरू होगी। Bihar News : गैस सिलेंडर लीक से लगी आग, छठ पूजा की तैयारी कर रही दो महिलाएं समेत तीन लोग झुलसे Bihar Election 2025 : तेजस्वी और राहुल से आगे निकले CM नीतीश कुमार, बढ़ सकती है महागठबंधन की टेंशन; आधी आबादी को लेकर तैयार हुआ ख़ास प्लान Bihar politics scandal : राजद नेता का बार डांसर संग अश्लील वीडियो वायरल, बोले– "सलमान खान भी डांस करते हैं, हमने कौन सा ग़लत किया" Bihar Politics : राहुल गांधी की बिहार से दूरी पर कांग्रेस में असमंजस, जानिए कांग्रेस बना रही कोई नई रणनीति या फिर सच में है नाराजगी का संकेत? Bihar Election 2025 : "मैं भी राजनीति छोड़ दूंगा...” बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह का बड़ा बयान,कहा - नहीं हुआ यह काम तो .... Bihar Assembly Election : बिहार में भी लागू होगा शिंदे फार्मूला ! BJP के प्लान पर CM नीतीश के करीबी नेता का बड़ा खुलासा, जानिए क्या दिया जवाब

I.N.D.I.A. गठबंधन में सभी राजनीतिक दलों का स्वागत, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया खुला ऑफर

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Wed, 05 Jun 2024 08:35:02 PM IST

I.N.D.I.A. गठबंधन में सभी राजनीतिक दलों का स्वागत, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया खुला ऑफर

- फ़ोटो

DELHI: एनडीए के घटक दलों की बैठक के बाद इंडिया गठबंधन की बैठक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई। इंडिया गठबंधन की बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि इस गठबंधन में उन सभी दलों का स्वागत है जो संविधान में अटूट आस्था रखते हैं। संविधान में विश्वास रखने वाले दलों का हम स्वागत करेंगे। खरगे ने यह बातें कह किसे संदेश दिया? यह लोग भी अंदाजा लगा रहे हैं। 


इंडिया गठबंधन की बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, शरद पवार, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, अभिषेक बनर्जी, कल्पना सोरेन,चंपाई सोरेन, उमर अब्दुल्ला, डी राजा, संजय राउत, स्टालिन, सीताराम येचुरू, संजय सिंह समेत इंडी गठबंधन के कई नेता शामिल हुए।


बता दें कि 4 जून को लोकसभा के नतीजे आने के बाद आज नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। प्रधानमंत्री के इस्तीफे के बाद 17वीं लोकसभा को राष्ट्रपति ने भंग कर दिया। जिसके बाद दिल्ली में एनडीए के घटक दलों की बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मिति से नरेंद्र मोदी को एनडीए का नेता चुना गया। अब कल 7 जून को राष्ट्रपति से मिलकर नरेन्द्र मोदी सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। 


वही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि 18वीं लोक सभा के चुनाव में हम विनम्रता से जनमत को स्वीकार करते हैं। ये जनता की जीत है। ये लोकतंत्र की जीत है। इस बार जनता ने किसी एक दल को पूर्ण बहुमत नहीं दिया। ख़ासकर सत्ताधारी दल, भाजपा ने एक व्यक्ति- एक चेहरे के नाम पर वोट माँगा था। खरगे ने आगे कहा कि अब यह स्पष्ट हो गया है कि यह mandate मोदीजी के ख़िलाफ़ है। यह उनकी राजनैतिक और नैतिक (Political & Moral ) हार है।


आप जानते हैं कि कांग्रेस पार्टी और हमारे इंडिया गठबंधन ने बहुत प्रतिकूल माहौल में चुनाव लड़ा। सरकारी मशनरी ने कदम कदम पर अवरोध डाला। बैंक खाते सीज करने से लेकर तमाम नेताओं के खिलाफ अभियान चला।


फिर भी शुरू से आखिर तक कांग्रेस पार्टी का Campaign सकारात्मक था- positive था। हमने महँगाई, बेरोज़गारी, किसानों और मजदूरों की बदहाली, संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग जैसे विषयों को केंद्रीय मुद्दा बनाया। इन मुद्दों पर बड़ी संख्या में लोग हमसे जुड़े, हमारा समर्थन किया। प्रधानमंत्रीजी ने जिस तरह का कैंपेन किया, वो इतिहास में लंबे समय तक याद रखा जाएगा। कांग्रेस के घोषणापत्र के बारे में मोदीजी ने जो झूठ फैलाया, जनता ने उसे समझ लिया।


खरगे ने कहा कि मैं इस मौके पर कहना चाहूंगा कि राहुल गांधी जी की दोनों यात्राओं - भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा  के दौरान लाखों-करोड़ों लोगों को मिलना, लोगों की समस्याओं को सुनना, और आगे चलकर उन समस्याओं का हल ढूँढना, हमारे campaign का आधार बना। हमने इसी को 5 न्याय और 25 गारंटी का नाम दिया। इसी के आधार पर हमने गारंटी कार्ड बनाया। हमारे कार्यकर्ता उसे लेकर घर-घर गए।


इसके अलावा जो एक महत्वपूर्ण बात हुई वो भाजपा नेतृत्व की अहंकार की वजह से हुई। उन्होंने धीरे-धीरे सारे सांविधानिक संस्थाओं के ऊपर ग़ैर क़ानूनी तरीक़े से क़ब्ज़ा करने की कोशिश की। फिर इनका उपयोग विरोधी दल के ख़िलाफ़ करने लगे। जो दब गया, उसे दबा के अपने तरफ़ कर लिया। जो नहीं दबे उसकी पार्टी को तोड़ दिया नहीं तो फिर जेल में डाल दिया।


लोगों को ये विश्वास हो गया था कि मोदीजी को एक मौक़ा और मिला तो अगला हमला संविधान पर होगा। लोगों को इसके प्रमाण नए संसद सत्र के साथ ही दिखेगा। ख़ुशी इस बात की है कि भाजपा इस षड्यंत्र में अब सफल नहीं हो पाएगी।


कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मैं इस अवसर पर CPP Chairperson सोनिया गाँधी जी, हमारे लोकप्रिय नेता राहुल गाँधी जी, प्रियंका गांधी जी का विशेष धन्यवाद करना चाहता हूँ। इन्होंने दिन-रात बराबरी से पूरे देश में Campaign किया और हमें एक मज़बूत स्थिति में पहुँचाया। 


आख़िर में, मैं INDIA गठबंधन के अपने सभी साथियों और शुभचिंतकों का धन्यवाद करता हूँ। सभी एक साथ मिलकर एक स्वर में रहे। सभी ने मिलकर प्रचार किया और एक दूसरे की मदद की। हमारे हज़ारों-लाखों कार्यकर्ताओं ने अच्छे तालमेल के साथ काम किया। आप सभी का धन्यवाद!  अभी हमारी लड़ाई अंजाम तक नहीं पहुंची है।


हम सबको आनेवाले दिनों में इसी तरह लोगों के अधिकारों के लिए, संविधान की रक्षा के लिए, देश की तरक़्क़ी के लिए, सीमाओं पर सुरक्षा के लिए लड़ते रहना होगा। हमें सुनिश्चित करना होगा कि संसद सुचारू रूप से चले। विपक्ष के मुद्दों को प्राथमिकता मिले। संसद में उनपर बहस होने हो। आनेवाले दिन महत्वपूर्ण होंगे। हम आपसे बात करते रहेंगे। धन्यवाद ! जय संविधान, जय हिन्द