ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया ने की सधी शुरुआत, आज 'करो या मरो' की है स्थिति

RAJKOT: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे की सीरीज का दूसरा मैच राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैंटिंग करने

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

RAJKOT: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे की सीरीज का दूसरा मैच राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैंटिंग करने के लिए टीम इंडिया को निमंत्रण दिया. भारत ने सधी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की. रोहित-धवन की ओपनिंग जोड़ी ने कमाल दिखाया लेकिन रोहित शर्मा 42 रन बनाकर आउट हो गये हैं. 


ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया. वहीं भारत ने ऋषभ पंत की जगह मनीष पांडेय और शार्दुल ठाकुर की जगह नवदीप सैनी को टीम में शामिल किया है. चोटिल विकेटकीपर ऋषभ पंत की जगह लोकेश राहुल विकेटकीपिंग करेंगे.


मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सीरीज के पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई है. भारत को सीरीज में अपनी उम्मीदों को बनाए रखने के लिए हर हाल में ये मैच जीतना होगा. मुंबई वनडे में टीम इंडिया ने कई गलतियां की और उसका खामियाजा उसे करारी हार के रुप में झेलना पड़ा. खबर लिखे जाने तक भारत ने 15 ओवर में 1 विकेट खोकर 87 रन बना लिये हैं. रोहित शर्मा 42 रन बनाकर आउट हो गये हैं.