ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

Bihar News: बिहार में शर्मसार हो गई मां की ममता, नवजात बेटी को नाले में फेंक कर फरार हुई महिला; CCTV में कैद हुई वारदात

MUNGER: बिहार के मुंगेर में मां की ममता शर्मसार हो गई। यहां एक निर्दयी मां ने अपनी नवजात बेटी को अस्पताल के नाले में फेंककर फरार हो गई। नाले में नवजात बच्ची को रोता देख अस्पताल की

Bihar News: बिहार में शर्मसार हो गई मां की ममता, नवजात बेटी को नाले में फेंक कर फरार हुई महिला; CCTV में कैद हुई वारदात
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: बिहार के मुंगेर में मां की ममता शर्मसार हो गई। यहां एक निर्दयी मां ने अपनी नवजात बेटी को अस्पताल के नाले में फेंककर फरार हो गई। नाले में नवजात बच्ची को रोता देख अस्पताल की नर्सो ने उसे सीने से लगाया। अस्पताल प्रशासन ने बच्ची को जिला बाल संरक्षण इकाई मुंगेर को सौंप दिया है। यह पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 


दरअसल, समाज में अभी भी ऐसे लोग हैं, जिन्हें यह पता नहीं है कि बेटियां भी बेटों से कम नहीं है। बेटियां समाज में लड़कों के कदम से कदम मिलाकर हर क्षेत्र मे आगे बढ़ रही है, बावजूद इसके आज भी हमारा समाज घटिया सोच और दकियानुसी रीति रिवाजों से ऊपर नहीं उठ सका है। जिसका जीता जागता नमूना मुंगेर के हवेली खड़गपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में देखने को मिला है।


यहां एक निर्दयी मां ने अपनी 8 दिन की बेटी को अनुमंडल अस्पताल के नवनिर्मित बिल्डिंग के सामने नाले में रखकर फरार हो गई। वही इस बात की जानकारी जब नर्सों को हुई तो उन्होंने उस नवजात बच्ची को सीने से लगाया और उसका मेडिकल जांच कराया गया। जिसमें बच्ची पूरी तरह स्वस्थ थी।


पीएचसी प्रभारी डॉक्टर अखिलेश कुमार ने बताया कि जानकारी मिली थी कि नाले में एक अज्ञात महिला 8 दिन की बच्ची को छोड़कर फरार हो गई है। बच्ची को नाले से निकाल कर उसका मेडिकल चेकअप किया गया। जिसमें वह पूरी तरह स्वस्थ थी। जिला बाल संरक्षण मुंगेर से बाल संरक्षण पदाधिकारी सुजीत कुमार तथा को-ऑर्डिनेटर सोनी कुमारी अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई कर बाल संरक्षण पदाधिकारी को बच्ची सौंप दी गई है।